फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Report filed against six people including a policeman for harassing a teenager

Bareilly News: किशोरी का उत्पीड़न करने पर पुलिसकर्मी समेत छह पर रिपोर्ट

Tue, 29 Jul 2025 03:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 03:45 AM IST
विज्ञापन
Report filed against six people including a policeman for harassing a teenager
बरेली। किशोरी का शारीरिक और मानसिक शोषण करने के मामले में प्रेमनगर थाने में पुलिसकर्मी समेत छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

वर्ष 2024 में प्रेमनगर क्षेत्र निवासी किशोरी को इज्जतनगर थाना क्षेत्र निवासी प्रमोद प्रजापति फुसलाकर अपनी मौसी के घर ले गया था। किशोरी ने पुलिस को बताया कि वहां प्रमोद ने उसके अश्लील फोटो खींच लिए। प्रमोद ने जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। प्रमोद के मौसा, मौसी, चाचा व मनोज नाम के युवक ने पिटाई की। यह लोग उसका वीडियो वायरल करने की धमकी देते थे। किशोरी एक बार भागकर अपने घर आ गई लेकिन प्रमोद उसे दोबारा ले गया।

हालांकि किशोरी के पिता की शिकायत पर प्रधान की मदद से किशोरी को परिवार के सुपुर्द कर दिया गया। किशोरी ने बताया कि वह सबकुछ भूलकर अपनी पढ़ाई करने लगी। तब प्रमोद उसके कॉलेज के आसपास खड़ा होकर छेड़खानी करने लगा। किशोरी की सहेली को कॉल कर प्रमोद ने बताया कि उसका मामा प्रदीप पुलिस में है। प्रदीप भी किशोरी को कॉल कर धमकी देता था। किशोरी के पिता ने प्रेमनगर थाने में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed