{"_id":"6a88adf44fcf9e83320e1682","slug":"report-filed-against-kanhaiya-gulatis-company-and-an-agent-bareilly-news-c-4-bly1015-950521-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कन्हैया गुलाटी की कंपनी और एक एजेंट के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कन्हैया गुलाटी की कंपनी और एक एजेंट के खिलाफ रिपोर्ट
Sat, 22 Aug 2026 01:28 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 22 Aug 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। निवेश के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी के आरोपी कन्हैया गुलाटी की कंपनी कैनविज और उसके एजेंट बारादरी थाना क्षेत्र के नवादा जोगियान निवासी अंशुल मौर्य के खिलाफ प्रेमनगर थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अलग-अलग थानों में कन्हैया गुलाटी, उसकी पत्नी और बेटे के खिलाफ अब तक 69 रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी हैं। गुलाटी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित है, लेकिन वह पुलिस की पकड़ में नहीं आ रहा।
प्रेमनगर थाना क्षेत्र के हार्टमैन ऊषा वाटिका निवासी रूबी ने पुलिस को बताया कि कैनविज कंपनी के एजेंट अंशुल मौर्य ने उनसे कहा कि अगर वह कंपनी में चार-पांच लाख रुपये लगाती हैं तो कंपनी उनको हर माह पांच फीसदी ब्याज देगी। 20 माह बाद उनको निवेश की गई पूरी रकम भी लौटा दी जाएगी।
कंपनी कई प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। झांसे में आकर उन्होंने अंशुल को 50 हजार रुपये नकद और 2.50 लाख रुपये का चेक दे दिया। दो माह तक उनको ब्याज दिया गया लेकिन बाद में ब्याज मिलना बंद हो गया। कंपनी के एजेंट व अन्य से संपर्क किया तो वह टाल-मटोल करने लगे। कंपनी और एजेंट ने उनको धोखा देकर तीन लाख रुपये हड़प लिए।
विज्ञापन
कन्हैया गुलाटी के खिलाफ जांच कर रही एसआईटी प्रभारी एसपी ट्रैफिक अकमल खान ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही हैं। गुलाटी के खिलाफ रेड कार्नर नोटिस भी जारी किया गया है।