फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Report filed against headmaster for assaulting teacher

Bareilly News: शिक्षिका से मारपीट में प्रधानाध्यापक पर रिपोर्ट दर्ज

Wed, 01 Jan 2025 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Report filed against headmaster for assaulting teacher
बिशारतगंज। मझगवां ब्लॉक के एक प्राथमिक विद्यालय की सहायक अध्यापिका की तहरीर पर पुलिस ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक के विरुद्ध मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने सहित छेड़खानी का मामला दर्ज किया है। घटना 15 दिन पहले की है।
विज्ञापन

अंबेडकर नगर की रहने वाली एक सहायक अध्यापिका ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि वह जनवरी 2021 से मझगवां ब्लॉक के एक प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापिका के पद पर तैनात हैं। सहायक अध्यापिका ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर दबंगई के बल पर उनसे तैनाती के बाद से हर माह एक हजार रुपये डरा-धमका कर वसूलने, लगातार मानसिक शोषण करने का आरोप लगाया। शिक्षिका ने कहा कि 16 दिसंबर को प्रधानाध्यापक ने उन्हें धमकी देते हुए कहा कि अगले माह से स्कूल में नौकरी करना है तो दो हजार रुपये देने होंगे। आरोप है कि इसके विरोध पर गाली-गलौज करते हुए अशोभनीय व्यवहार किया गया। इस दौरान विद्यालय में रसोइयों के अलावा बच्चों ने भी देखा, लेकिन किसी ने डर के कारण विरोध नहीं किया। महिला ने 18 दिसंबर को एसएसपी से मामले में शिकायत की थी। इधर, बीएसए से जांच मिलने के बाद बीईओ सुनील कुमार शर्मा ने उक्त सहायक अध्यापिका को ब्लाॅक क्षेत्र के दूसरे विद्यालय में अटैच कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed