फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Report filed against All India Cow Protection Council officials

Bareilly News: अखिल भारतीय गोरक्षा परिषद के पदाधिकारियों पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 07 Jun 2026 12:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 07 Jun 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Report filed against All India Cow Protection Council officials
शाही। ग्राम प्रधानों की शिकायत पर अखिल भारतीय गोरक्षा परिषद के पदाधिकारियों पर रंगदारी मांगने और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने के आरोप में चार नामजद और 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बता दें कि अखिल भारतीय गोरक्षा परिषद के पदाधिकारी शुक्रवार को लालपुर और खरसैनी स्थित अस्थायी गोशालाओं में गए थे। लालपुर की प्रधान के पति सोमपाल ने बताया कि आरोपियों ने गोशाला आकर गाली-गलौज और मारपीट की। शिकायती पत्र के आधार पर पुलिस ने टिटौली निवासी हेमंत गंगवार और जितेंद्र व फतेहगंज पश्चिमी के आकाश के अलावा राकेश को नामजद करते हुए आठ-10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। वहीं, खरसैनी के प्रधान रामऔतार की शिकायत पर परिषद के सदस्य गौरव, जितेंद्र, आकाश और राकेश को नामजद करने के साथ 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। आरोप है कि वे लोग गोशाला में चार पहिया वाहनों से जबरन घुस गए। विरोध करने पर मारपीट की। रंगदारी मांगते हैं। थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों ग्राम प्रधानों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed