फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Report filed against accountant accused of taking bribe, sent to jail

Bareilly News: रिश्वत लेने के आरोपी लेखपाल पर रिपोर्ट दर्ज, भेजा गया जेल

Wed, 11 Mar 2026 01:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 11 Mar 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Report filed against accountant accused of taking bribe, sent to jail

विज्ञापन
बरेली। हैसियत प्रमाणपत्र बनाने के बदले दस हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोपी लेखपाल महेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एंटी करप्शन की टीम ने उसको मंगलवार दोपहर कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। एंटी करप्शन थाना प्रभारी प्रवीण सान्याल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोतवाली में शून्य अपराध संख्या पर दर्ज मामला एंटी करप्शन थाने को ट्रांसफर कर दिया गया है। इंस्पेक्टर रामलाल पांडेय इस मामले की विवेचना करेंगे।

सुभाषनगर के भारतेंदु सोनकर ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत कर लेखपाल को गिरफ्तार कराया था। उनकी पत्नी का हैसियत प्रमाणपत्र बनाने के लिए लेखपाल ने दस हजार रुपये रिश्वत मांगी थी। सदर तहसील का लेखपाल महेश कुमार मूल रूप से बांदा जिले का निवासी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed