{"_id":"67f6e452be1fb33abe0de52d","slug":"report-499589-crore-more-tax-was-collected-in-the-financial-year-2024-25-as-compared-to-the-financial-year-2023-24-bareilly-news-c-4-lko1064-615431-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ऑटोमोबाइल सेक्टर में 11 फीसदी उछाल, भरा जीएसटी का खजाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ऑटोमोबाइल सेक्टर में 11 फीसदी उछाल, भरा जीएसटी का खजाना
विज्ञापन
बरेली। वाहनों के प्रति लोगों की बढ़ती दीवानगी की वजह से ऑटोमोबाइल सेक्टर रफ्तार भर रहा है। राज्य कर विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बीते वित्त वर्ष में इस सेक्टर में 11 फीसदी से ज्यादा की उछाल दर्ज हुई। इससे बरेली जोन के कर संग्रह में 10.24 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
राज्य कर अपर आयुक्त ग्रेड-1 दिनेश कुमार मिश्र के मुताबिक, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर जिलों से वित्त वर्ष 2023-24 में 63,805 करोड़ रुपये राज्य कर जमा हुआ था। 4995.89 करोड़ रुपये बढ़त के साथ वित्त वर्ष 2024-25 में 68,801.35 करोड़ रुपये राज्य कर जमा हुआ। इसमें सर्वाधिक योगदान ऑटोमोबाइल सेक्टर का रहा। त्योहार और शुभ मुहूर्त समेत सहालग सीजन के दौरान लोगों ने कार, बाइक की जमकर खरीदारी की। राज्य कर में हुई वृद्धि को देखते हुए अधिकारी लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार की भी उम्मीद जता रहे हैं।
जिलेवार गौर करें तो वित्त वर्ष 2023-24 के सापेक्ष 2024-25 में 12.72 फीसदी बढ़त के साथ पहले पायदान पर बरेली है। 10.24 फीसदी की बढ़त से दूसरे स्थान पर पीलीभीत, 5.32 फीसदी बढ़त के साथ बदायूं तीसरे और महज 2.42 फीसदी वृद्धि से शाहजहांपुर चौथे स्थान पर है।
विज्ञापन
किस सेक्टर में कितने फीसदी हुई वृद्धि
अपर आयुक्त के मुताबिक, 11.31 फीसदी वृद्धि के साथ ऑटोमोबाइल सेक्टर राजस्व संग्रह में पहले स्थान पर रहा। दूसरे स्थान पर एडिबल ऑयल यानी खाद्य तेल का कारोबार रहा। इसमें 6.26 फीसदी का उछाल आया। तीसरे पायदान पर दैनिक उपयोग, खाद्य आदि यानी फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स (एफएमसीजी) का कारोबार रहा। यहां से 6.06 फीसदी वृद्धि हुई।इसलिए बीते वित्तीय वर्ष में राज्य कर संग्रह 10.24 फीसदी अधिक हुआ। ब्यूरो
सेक्टरवार कर संग्रह
सेक्टर 2023-24 2024-25 वृद्धि
ऑटोमोबाइल्स 104.57 120.28 15.71
एडिबल ऑयल 63.79 66.57 2.78
एफएमसीजी 60.15 64.40 4.24
(नोट : आंकड़े करोड़ रुपये में)
-- -
जिलेवार कर संग्रह
जिला 2023-24 2024-25 वृद्धि
बरेली 989.22 1115.08 12.72
बदायूं 86.68 91.29 5.32
पीलीभीत 74.76 82.42 10.24
शाहजहांपुर 258.97 265.23 2.42
(नोट : कर संग्रह करोड़ रुपये में और वृद्धि फीसदी में।)