Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Repair work on Pitambarpur-Tisua and Shahjahanpur-Roza railway sections

Bareilly News: पीतांबरपुर-टिसुआ और शाहजहांपुर-रोजा रेलखंड पर मरम्मत कार्य

Mon, 27 Apr 2026 06:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 06:02 AM IST
विज्ञापन
Repair work on Pitambarpur-Tisua and Shahjahanpur-Roza railway sections
सुरक्षा और संरक्षा के मद्देनजर रविवार को पीतांबरपुर-टिसुआ और शाहजहांपुर-रोजा रेलखंड में माइनर ब्लॉक लेकर पटरियों व सिग्नल आदि की मरम्मत का काम किया गया। इस दौरान बरेली होकर गुजरने वाली 20 से ज्यादा गाड़ियां प्रभावित हुई। अवध-असम एक्सप्रेस, जम्मूतवी एक्सप्रेस समेत कई गाड़ियों को रोक कर चलाया गया।
विज्ञापन

रविवार को 13152-51 जम्मूतवी एक्सप्रेस, 15909-10 अवध-असम एक्सप्रेस, 12204 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस, 20506 राजधानी एक्सप्रेस, 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस, 22453-54 राज्यरानी एक्सप्रेस, 13307-08 गंगा-सतलुज एकसप्रेस, 13005 अमृतसर-हावड़ा मेल, 15119-20 जनता एक्सप्रेस, 13041 हिमगिरि एक्सप्रेस समेत 20 गाड़ियां लेटलतीफी का शिकार हुईं।
विज्ञापन

मरम्मत कार्यों के कारण पीतांबरपुर-टिसुआ और शाहजहांपुर-रोजा रेलखंड में ट्रेनों की रफ्तार नियंत्रित कर पास किया गया। कुछ गाड़ियों को स्टेशनों पर रोकना भी पड़ा। सोमवार को भी छोटे-मोटे मरम्मत के काम कराए जाने हैं। ऐसे में गाड़ियां प्रभावित होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed