{"_id":"67aa5834b16317c6f20c4810","slug":"remove-restrictions-on-cold-storage-and-potato-license-should-be-made-lifelong-bareilly-news-c-4-lko1064-578046-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: हटाएं कोल्ड स्टोरेज के प्रतिबंध आजीवन बने आलू का लाइसेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: हटाएं कोल्ड स्टोरेज के प्रतिबंध आजीवन बने आलू का लाइसेंस
Tue, 11 Feb 2025 01:19 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 11 Feb 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
बरेली। उत्तर प्रदेश कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन की मंडल इकाई की बैठक सोमवार को फतेहगंज पूर्वी स्थित रिसॉर्ट में हुई। संचालकों ने सरकार से कोल्ड स्टोर पर लगाए गए प्रतिबंध हटाने और आलू का लाइसेंस आजीवन किए जाने की मांग की।
उप्र व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि कोल्ड स्टोरेज कारोबार की दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। सरकार की योजनाओं से राहत नहीं मिल पा रही है। नए कोल्ड स्टोर को जो सब्सिडी मिल रही है, उसकी मासिक समीक्षा की जानी चाहिए। कोल्ड स्टोर मंडी समिति से मुक्त होने चाहिए। ऋण, राहत, ब्याज आदि सहूलियतें मिलनी चाहिए। इस पर जल्द उद्यान मंत्री को ज्ञापन सौंपेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडलीय अध्यक्ष हरि प्रकाश अग्रवाल व संचालन शाहजहांपुर के अध्यक्ष महेश चंद्र मल्होत्रा ने किया। यहां सुभाष चंद्र अग्रवाल, विनोद वैश्य, अनिल गुप्ता, अनिल ग्रोवर, मोहम्मद दानिश, प्रदीप कुमार, महेश चंद मल्होत्रा व अन्य मौजूद रहे।
कारोबारियों ने कहा कि मंडल में कोल्ड स्टोर की संख्या बढ़ रही है, पर आलू का रकबा कम हो रहा है। आलू किसानों की समस्याओं का भी संज्ञान लिया जाना चाहिए। छुट्टा पशुओं से फसलों को बचाने, किसानों से तालमेल बढ़ाने पर चर्चा हुई। बिजली संकट से निजात के लिए सोलर पैनल लगाने पर सहमति बनी। बैठक में मंडल के चारों जिलों के कारोबारी शामिल रहे।