{"_id":"68dedd530723f66a88057fab","slug":"remembering-the-contributions-of-mahatma-gandhi-and-shastri-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-105469-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: महात्मा गांधी और शास्त्री के योगदानों को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: महात्मा गांधी और शास्त्री के योगदानों को किया याद
विज्ञापन
नवाबगंज/कुंडरा कोठी/क्योलड़िया/ हाफिजगंज/भोजीपुरा। कस्बा व देहात क्षेत्र में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती जगह-जगह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
तहसील में एसडीएम उदित पवार, नगरपालिका में पालिकाध्यक्ष प्रेमलता राठौर, बार सभागार में बार अध्यक्ष शिशुपाल सिंह, ब्लाॅक में ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि डाॅ. आशुतोष गंगवार, लालता प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज समेत कई विद्यालयों में महापुरुषों के योगदानों को याद किया गया। ब्लाॅक भदपुरा में ब्लाॅक प्रमुख रश्मि गंगवार ने ध्वजारोहण कर इनके जीवन पर प्रकाश डाला। ब्लॉक परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक डॉ. एमपी आर्य और ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि डाॅ. आशुतोष गंगवार ने किया। कुंडरा कोठी में वक्ताओं ने विचार रखे। हाफिजगंज में ध्वजारोहण कर महापुरुषों के प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। भोजीपुरा में आयोजित कार्यक्रम में दोनों महापुरुषों पर प्रकाश डाला गया। इसकी अध्यक्षता खंड संघ चालक प्रहलाद ने की। मुख्य वक्ता के रूप में प्रांत बौद्धिक प्रमुख डॉ. नरेंद्र ने पंच परिवर्तन व संघ के सौ स्वर्णिम वर्ष पर विस्तार से प्रकाश डाला। संचालन हरीश वर्मा ने किया। संवाद
--
जगह-जगह स्वच्छता अभियान चलाए गए
बहेड़ी/ आंवला। महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर कस्बे के विभिन्न संस्थानों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। एसडीएम इशिता किशोर ने तहसील परिसर और ब्लॉक परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। दूसरी ओर ब्लॉक प्रमुख अमरिंदर सिंह गोल्डी, रवि मल्होत्रा, महेश शर्मा ने इंटर कॉलेज, ब्लॉक परिसर, सरकारी अस्पताल में अभियान चलाया। आंवला में स्कूल-काॅलेजों में दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तहसील परिसर में एसडीएम विदुषी सिंह, पालिका में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह, थाना परिसर में सीओ नितिन कुमार ने ध्वजारोहण कर विचार रखे।--
विज्ञापन
अहिंसा परमो धर्म और जय जवान जय किसान के नारे लगाए
फरीदपुर/अलीगंज। कस्बे के स्थानीय शिक्षण संस्थानों में दो अक्तूबर के अवसर पर अहिंसा परमो धर्म एवं जय जवान जय किसान के नारे लगाए। श्याम सुंदर कन्या इंटर कॉलेज विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. दीपा काला व विद्यालय समिति के प्रबंधक भुवनेश अग्रवाल ने महापुरुषों के योगदानों पर प्रकाश डाला। फरीदपुर राजकीय महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. पूनम सक्सेना ने कहा कि गांधी जी के सत्य और अहिंसा संबंधी सिद्धांत तभी सार्थक होंगे, जब हम उनके विचारों और सिद्धांतों को अपने दैनिक जीवन और व्यवहार में अपनाए। बिशारतगंज में कई शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं कराए गए। नगर पंचायत कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में चेयरमैन मो. ताज लाल मियां कुरैशी ने ध्वजारोहण किया।
अलीगंज में सरस्वती शिशु मंदिर अलीगंज व गैनी में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना एवं ध्वजारोहण के साथ हुआ। प्रधानाचार्य दिनेश कुमार अवस्थी ने महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण किया। भमोरा के सरस्वती शिक्षा मंदिर में प्रधानाचार्य रमेश श्रीवास्तव ने, थाना परिसर में एसओ भमोरा सनी चौधरी ने, खंड विकास अधिकारी कार्यालय पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख वेद प्रकाश यादव समेत आदि ने ध्वजारोहण कर विचार रखे। महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरणफरीदपुर में बीडीओ कार्यालय पर महात्मा गांधी की मूर्ति का अनावरण कर पुष्प माला अर्पित कर धूमधाम से जयंती मनाई गई। विधायक प्रोफेसर डॉ. श्याम बिहारी लाल ने ब्लॉक पार्क में नीम और सहजन के पौधे रोपे। इस अवसर पर फरीदपुर ब्लॉक प्रमुख सोनम ग्वाल, अमिताभ सिंह, ओमवीर गुर्जर, पुष्पेंद्र यादव, अतीश अग्रवाल, प्रतुल अग्रवाल, सोमदत्त पाल, श्यामदेव चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
तहसील में एसडीएम उदित पवार, नगरपालिका में पालिकाध्यक्ष प्रेमलता राठौर, बार सभागार में बार अध्यक्ष शिशुपाल सिंह, ब्लाॅक में ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि डाॅ. आशुतोष गंगवार, लालता प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज समेत कई विद्यालयों में महापुरुषों के योगदानों को याद किया गया। ब्लाॅक भदपुरा में ब्लाॅक प्रमुख रश्मि गंगवार ने ध्वजारोहण कर इनके जीवन पर प्रकाश डाला। ब्लॉक परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक डॉ. एमपी आर्य और ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि डाॅ. आशुतोष गंगवार ने किया। कुंडरा कोठी में वक्ताओं ने विचार रखे। हाफिजगंज में ध्वजारोहण कर महापुरुषों के प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। भोजीपुरा में आयोजित कार्यक्रम में दोनों महापुरुषों पर प्रकाश डाला गया। इसकी अध्यक्षता खंड संघ चालक प्रहलाद ने की। मुख्य वक्ता के रूप में प्रांत बौद्धिक प्रमुख डॉ. नरेंद्र ने पंच परिवर्तन व संघ के सौ स्वर्णिम वर्ष पर विस्तार से प्रकाश डाला। संचालन हरीश वर्मा ने किया। संवाद
विज्ञापन
जगह-जगह स्वच्छता अभियान चलाए गए
बहेड़ी/ आंवला। महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर कस्बे के विभिन्न संस्थानों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। एसडीएम इशिता किशोर ने तहसील परिसर और ब्लॉक परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। दूसरी ओर ब्लॉक प्रमुख अमरिंदर सिंह गोल्डी, रवि मल्होत्रा, महेश शर्मा ने इंटर कॉलेज, ब्लॉक परिसर, सरकारी अस्पताल में अभियान चलाया। आंवला में स्कूल-काॅलेजों में दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तहसील परिसर में एसडीएम विदुषी सिंह, पालिका में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह, थाना परिसर में सीओ नितिन कुमार ने ध्वजारोहण कर विचार रखे।