फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Remembered the tragedy of partition, honored those who suffered

Bareilly News: विभाजन की त्रासदी को याद किया, दंश झेलने वालों का हुआ सम्मान

Mon, 14 Aug 2023 02:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 14 Aug 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
Remembered the tragedy of partition, honored those who suffered
बरेली। हरि मंदिर बरातघर में विभाजन की विभीषिका की पूर्व संध्या पर ''''विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस'''' सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें ऐसे लोगों को सम्मानित किया गया जिन्हाेंने 1947 में भारत विभाजन के समय विस्थापित होने का दंश झेला और कत्लेआम से गुजरे। ऐसे लोग उस समय युवा या किशोर अवस्था में रहे थे। फिर संघर्ष करके अपने आप को पुनः स्थापित किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि आरएसएस के प्रांत संघ चालक शशांक भाटिया रहे। मुख्य वक्ता सह प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र ने कहा कि विभाजन के समय त्रासदियां झेलकर आए लोगों का सम्मान अपने आप में श्रेष्ठ काम है। ऐसे लोग पथ प्रदर्शक भी हैं जिन्होंने त्रासदी में भी अपना धर्म नहीं छोड़ा। कार्यक्रम संयोजक डॉ. विनोद पागरानी ने बताया कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2021 में दिया था। यह विभीषिका याद दिलाती है कि किस तरह भारत के टुकड़े कर दिए गए। कार्यक्रम की अध्यक्ष विभाजन का दंश झेल कर आई डॉ. ऊषा उप्पल रहीं। वह प्रसिद्ध लेखिका भी हैं। उन्होंने विभाजन की विभीषिका पर पुस्तक भी लिखी है। विशिष्ट अतिथि नानकमत्ता गुरुद्वारा के ग्रंथि ज्ञानी तरसेम सिंह रहे। संचालन गुलशन आनंद व अश्विनी ओबेरॉय ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर अमरजीत बग्गा, ज्ञानी काला सिंह, जगदीश अरोरा, डॉ. ललित पागरानी, संजय पागरानी, लतेश शर्मा, जुगल सुखानी, विजय मूलचंदानी, लेखराज मोटवानी, लोकेश कालरा, रवि छाबड़ा, सुरेश सुंदरानी, अनुराग खट्टर, भरत केवलानी, दुर्गेश खटवानी, गुरविंदर सिंह,मयूर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनको किया गया सम्मानित
डॉ. ऊषा उप्पल, मदन डूसेजा, कुलदीप राज आहूजा, कृपाल दास परचानी, चेतन आयलदास सुंदरानी, सच्चदानन्द लधानी, ठाकुरी देवी धीरवानी, रामावतार लूथरा, नारायण दास केसवानी, होशियार सिंह, रोशन लाल कपूर, ठाकुर दास निहलानी, गिरिधारी लाल मूलचंदानी, कौशल्या देवी, मदनलाल अरोड़ा, लेखराज असनानी, सरदार सुरजीत सिंह, शान कौर, एसपी तेजपाल, कुसुम टंडन, तिलकराज छाबड़ा, ज्ञान सिंह जुनेजा, बोधराज ओबेरॉय, ठाकुरदास छाबरिया, रामप्यारी खट्टर, मीना देवी, प्रह्लाद राय छाबरिया, अमर चिक्कर, सुंदर सिंह अनेजा, दर्शनलाल अरोरा, प्रितिपाल सिंह, वेद प्रकाश, लीलादेवी देवनानी, केवलराम सम्भवणी, जयकिशन वतवानी, हेमंत दास सन्तवानी, ज्ञानचंद लौंगवानी, कृष्णा गेरा, किशन चंद चावला, प्रीतम लाल धमीजा, कृष्णा चांदना, सुदर्शन सब्बरवाल, साहिब दित्ता अरोरा, चंचल आनन्द, दलेर कौर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed