{"_id":"59457e594f1c1b25468b48a6","slug":"remedial-coaching-in-government-colleges","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय कॉलेजों में संचालित होगी रेमेडियल कोचिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय कॉलेजों में संचालित होगी रेमेडियल कोचिंग
बरेली।
Updated Sun, 18 Jun 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
Remedial Coaching in Government Colleges
- फोटो : Remedial Coaching in Government Colleges
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय कॉलेजों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और शैक्षिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए रेमेडियल कोचिंग की व्यवस्था की गई है। पंद्रह जुलाई से तीस अक्टूबर तक कक्षा नौ के छात्रों को गणित, विज्ञान, अंग्रेजी विषय की कोचिंग दी जाएगी। संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक बरेली शिव प्रकाश द्विवेदी ने इस बाबत मंडल के सभी डीआईओएस को आदेश जारी कर दिया है। साथ यह भी निर्देश दिए हैं कि अगर इसमें कोताही बरती जाती है तो जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह सुविधा राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय हाईस्कूल और नवीन राजकीय हाईस्कूल के छात्रों को मिलेगा। 45 दिनों तक कोचिंग चलेगी। सुबह आठ बजे से तीन मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण देंगे। एक जुलाई से कॉलेजों में एडमीशन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और पंद्रह जुलाई से इस कोचिंग की शुरुआत करनी होगी। जेडी शिव प्रकाश द्विवेदी ने बताया कि रेमेडियल कोचिंग से कमजोर छात्रों को फायदा मिलेगा। इसका आदेश जारी कर दिया है। कोचिंग चल रही हैं या नहीं इसके लिए निरीक्षण भी किया जाएगा।
छात्राओं को दिया जाएगा रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा का प्रशिक्षण
बरेली। राजकीय बालिका विद्यालयों की छात्राओं को रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए प्रदेश में 1847 विद्यालयों को चयनित किया हैं। इसमें कक्षा नौ से बारह तक की छात्राओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। हर विद्यालय में तीन माह यह प्रशिक्षण चलेगा। बरेली के आठ राजकीय इंटर कॉलेज और 22 राजकीय हाईस्कूल इसमें चयनित किए गए हैं।