फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Remains of protected animals found lying near the police picket along the highway

Bareilly News: हाईवे किनारे पुलिस पिकेट के पास पड़े मिले संरक्षित पशुओं के अवशेष

Mon, 28 Aug 2023 02:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 28 Aug 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
Remains of protected animals found lying near the police picket along the highway
देवरनियां। थाना क्षेत्र में रविवार को भी पुलिस पिकैट के पास संरक्षित पशुओं के अवशेष पड़े पाए गए हैं। मौके पर पहुंचे गोरक्षकों ने सावन के महीने में लगातार हो रही ऐसी घटनाओं पर आक्रोश जताते हुए हंगामा किया और इसे पुलिस नकामी बताया। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ट्वीट भी किया है।
विज्ञापन

देवरनियां और भोजीपुरा की सीमा पर सेमीखेड़ा पेट्रोलपंप के पास हाईवे किनारे अवशेष मिलने की सूचना पर इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह धामा पहुंचे। कुछ देर बाद अखिल भारतीय गोरक्षा परिषद से जुड़े ओमप्रकाश गंगवार, तेजेंद्र पाल, धर्मेंद्र कुमार, ब्रजेश कुमार आदि भी पहुंच गए। उन्होंने सावन के महीने में हो रही ऐसी घटनाएं न रुकने पर हंगामा किया।
विज्ञापन

पुलिस ने उन्हें शांत कर पशु चिकित्सक को बुलाकर नमूने लिए और शेष अवशेषों को गड्ढो खोदकर दबा दिया गया। पुलिस ने अज्ञात पशु तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, गोरक्षा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष विपिन गंगवार ने मुख्यमंत्री, डीजीपी, उपमुख्यमंत्री को ट्वीट कर कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि अवशेषों को देखने से लग रहा है कि ये एक से अधिक पशु के हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की नाकामी से नहीं थम रही घटनाएं
जिस जगह पशुओं के अवशेष मिले हैं, वहां हाईवे पर दिनरात वाहनों का आवागमन रहता है। साथ ही पुलिस पिकैट भी रहती है और थाने की पुलिस भी गश्त करती रहती है। फिर भी संरिक्षत पशुओं की हत्या न थमना पुलिस की नाकामी को दर्शाता है।

सावन के महीने में हुईं घटनाएं
- 8 जुलाई को रिछा-जहानाबाद मार्ग किनारे गरगय्या में अवशेष मिले।
- 10 जुलाई को गांव नगला में अवशेष मिले।
- 25 अगस्त को मगरी नवादा में बहगुल नदी किनारे अवशेष मिले।
- 27 अगस्त को सेमीखेडा में हाईवे किनारे मिले अवशेष।

अवशेष यहां लाकर फेंके गए हैं, इसके पीछे कौन है, पुलिस गहनता से जांच कर रही है, जल्दी ही खुलासा किया जाएगा। -डाॅ. तेजवीर सिंह, सीओ बहेड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed