फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Remains of protected animals found at two places

Bareilly News: दो स्थानों पर मिले संरक्षित पशुओं के अवशेष

Mon, 03 Jun 2024 05:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
Remains of protected animals found at two places
कटे पडे गौवंशीय अवशेष को दिखाते हिन्दु संगठन के लोग
हाफिजगंज। थाना क्षेत्र के दो स्थानों पर संरक्षित पशुओं के अवेशष मिले हैं। विहिप और गो रक्षक दलों ने पहुंचकर आक्रोश जताया है। सोशल मीडिया पर ट्वीट कर कार्रवाई की मांग की है। इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने इन अवशेषों को दफन करवा दिया है। अज्ञात तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

रविवार को हाफिजगंज बाईपास तिराहे के पास गड्ढे में संरक्षित पशुओं के अवशेष दबे होने की सूचना मिली। इस पर गो रक्षक व विहिप दल के सदस्य मौके पर पहुंच कर विरोध जताया। उसके कुछ ही देर बाद गांव बीजामउ में गुरुदेव सिंह के खेत में एक संरक्षित पशु का अवशेष मिलने की सूचना मिली। यहां भी विभिन्न संगठन के सदस्यों ने पहुंचकर नाराजगी जताई। इसके बाद पुलिस ने इन दो स्थानों पर पहुंचकर संरक्षित पशुओं के अवशेषों को दफन करवाया।
विज्ञापन

दस दिन में तीसरी जगह संरक्षित पशुओं के अवशेष मिलने के बाद विहिप व गो रक्षक सदस्यों ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है। इस पर थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि अज्ञात तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जल्द ही तस्करों को गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed