{"_id":"66df8f53bd507c1abc073674","slug":"remains-of-preserved-animals-found-in-the-field-bareilly-news-c-185-1-sbly1009-100321-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: खेत में संरक्षित पशुओं के अवशेष मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: खेत में संरक्षित पशुओं के अवशेष मिले
विज्ञापन
सीओ गौरव सिंह जांच पड़ताल करते हुए
मिनी स्टेडियम के पास पुलिस ने दफन कराया, गो रक्षकों में बढ़ा गुस्सा, कार्रवाई की मांग
भुता/ कुआडांडा। थाना क्षेत्र के ग्राम बुधौली में मिनी स्टेडियम के पीछे खेत में संरक्षित पशुओं के अवशेष मिले। गो रक्षकों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने इन अवशेषों को दफन करा दिया है।
ग्राम बुधौली में सोमवार शाम पांच बजे ग्रामीणों ने मिनी स्टेडियम के पीछे यूकेलिप्टस के पेड़ों के खेत में संरक्षित पशुओं के अवशेष पड़े देखे। इसकी सूचना ग्रामीणों ने गो रक्षक हिमांशु पटेल व अजय पटेल को दी। सूचना पर गो रक्षक कार्यकर्ता अजय पटेल ने एक्स पर शिकायत की। इसके बाद थाना भुता की पुलिस हरकत में आई। तत्काल थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल की। कुछ अवशेषों को जांच के लिए रखकर शेष अवेशषों को दफन करा दिया। इधर, गो रक्षकों ने मांस तस्करों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
वर्जन
अवशेष काफी पुराने लग रहे हैं। पशु चिकित्सक से जांच पड़ताल कराकर विधिक कार्रवाई कराई जाएगी।
- गौरव सिंह, सीओ