फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   religious place in Keladandi village will be monitored with CCTV cameras in Bareilly

Bareilly: गांव केलाडांडी में सीसीटीवी कैमरों से होगी विवादित स्थल की निगरानी, DM-SSP ने लिया हालात का जायजा

Mon, 30 Sep 2024 06:13 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 30 Sep 2024 06:13 AM IST
सार

बरेली के गांव केलाडांडी में शुक्रवार को विवादित स्थल की दीवार गिराए जाने के बाद दोनों समुदायों में टकराव हो गया था। गांव में तैनात के बीच फोर्स तैनात है। रविवार को डीएम और एसएसपी ने वहां पहुंचकर हालात का जायजा लिया।

विज्ञापन
religious place in Keladandi village will be monitored with CCTV cameras in Bareilly
केलाडांडी गांव में फोर्स के साथ भ्रमण करते डीएम और एसएसपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के क्योलड़िया थाना क्षेत्र के गांव केलाडांडी में दो समुदायों के बीच झगड़े का कारण बने विवादित स्थल की निगरानी के लिए उसके अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। रविवार को गांव पहुंचे डीएम रविंद्र कुमार और एसएसपी अनुराग आर्य ने हालात का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने क्योलड़िया थाने में दोनों समुदाय के लोगों के साथ अलग-अलग बैठक की। दूसरे समुदाय ने नई परंपरा शुरू नहीं करने का लिखित आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


केलाडांडी में शुक्रवार को विवादित स्थल की दीवार गिराए जाने के बाद दोनों समुदायों में टकराव हो गया था। दीवार फिर से बनाने के विरोध में भाजपा विधायक डॉ. एपी आर्या गांव में ही धरने पर बैठ गए थे। एक ही पक्ष के 12 लोगों को हिरासत में लेकर मुचलका पाबंद किए जाने के कारण लोगों का गुस्सा और बढ़ गया था। इसके बाद गांव में तनाव के बीच फोर्स तैनात है।
विज्ञापन


रविवार को अफसरों ने गांव में पैदल मार्च करने के बाद विवादित स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद अधिकारी क्योलड़िया थाने पहुंचे। कुछ ही देर में दोनों समुदायों के ग्रामीण भी थाने पहुंच गए। थाने के बाहर भीड़ जमा होने पर पुलिस ने लोगों को वहां से हटा दिया। बाद में दोनों पक्षों के लोगों को अलग-अलग थाने बुलाकर उनसे बात की। यथास्थिति को लेकर दोनों पक्षों में सहमति बन गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक समुदाय का दावा, वक्फ में पंजीकृत है भूमि
डीएम रविंद्र कुमार और एसएसपी अनुराग आर्य ने क्योलड़िया थाने में पहले एक पक्ष के सुमित कुमार, जिला पंचायत सदस्य प्रवेंद्र कुमार और कालीचरण से बात की। इन लोगों ने नई परंपरा का हवाला दिया और दो साल पहले इसी विवादित स्थल को लेकर हुए विवाद के बारे में बताया। 

इसके बाद अधिकारियों ने दूसरे पक्ष के फिदा हुसैन, अल्ताफ हुसैन, वहीद अहमद और अमरुद्दीन से वार्ता की। फिदा हुसैन ने संबंधित भूमि वक्फ में पंजीकृत होने का दावा किया। यह भी लिखित में दिया कि प्रशासन की अनुमति के बिना कोई नया निर्माण या नई परंपरा शुरू नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed