{"_id":"652c8d4b0696d81bf50ea5e3","slug":"religious-flag-placed-over-the-national-flag-report-filed-against-the-accused-in-bareilly-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: राष्ट्रीय ध्वज के ऊपर लगाया धार्मिक झंडा, आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: राष्ट्रीय ध्वज के ऊपर लगाया धार्मिक झंडा, आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Mon, 16 Oct 2023 07:38 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 16 Oct 2023 07:38 AM IST
सार
बरेली में राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का मामला सामने आया है। एक युवक ने अपने घर पर तिरंग के ऊपर धार्मिक झंडा लगा दिया। इसकी शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
बारादरी में दर्ज कराई रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में बारादरी थाना पुलिस ने राष्ट्रध्वज के ऊपर धार्मिक झंडा लगाकर देश का अपमान करने वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी के खिलाफ यह कार्रवाई एक्स (ट्विटर) पर फोटो साझा करते हुए पुलिस से शिकायत के बाद की गई है।
विज्ञापन
एक यूजर ने रविवार को ट्वीट के साथ फोटो साझा करते हुए इसे बरेली और यूपी पुलिस के साथ टैग किया। शिकायत की गई कि थाना बारादरी के मोहल्ला चक महमूद पुराना शहर में नदीम खां ने घर की छत पर धार्मिक झंडा लगाया है। इसके नीचे राष्ट्रध्वज लगाया गया है, जो कि देश का अपमान है।
विज्ञापन
शिकायत के बाद एसआई वकार अहमद ने जांच की तो शिकायत सही पाई। इसके बाद नदीम खां के खिलाफ राष्ट्र गौरव अपमान निवारण अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन