{"_id":"6528d51e90b719be3b08bcbb","slug":"religious-flag-placed-over-the-national-flag-at-the-mosque-in-bareilly-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: इबादतगाह पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के ऊपर लगाया मजहबी झंडा, इमाम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: इबादतगाह पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के ऊपर लगाया मजहबी झंडा, इमाम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Fri, 13 Oct 2023 10:57 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 13 Oct 2023 10:57 AM IST
सार
बरेली के हाफिजगंज क्षेत्र में एक इबादतगाह पर राष्ट्रीय ध्वज के ऊपर मजहबी झंडा लगा दिया गया। राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के मामले में इमाम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
हाफिजगंज थाना क्षेत्र का है मामला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के हाफिजगंज क्षेत्र में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के अपमान का मामला सामने आया है। यहां इबादतगाह पर तिरंगे के ऊपर मजहबी झंडा लगा दिया गया। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं हैं। जानकारी होने पर हिंदू संगठनों ने विरोध जताया। पुलिस से शिकायत की गई। इस पर आरोपी इमाम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का अपमान करने के आरोप में रिठौरा के इंद्रानगर निवासी मौलाना मोहम्मद अयूब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस को दी तहरीर में नवाबगंज के रहने वाले उदित शर्मा ने बताया कि इबादतगाह पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाया गया है। पास में लगे धार्मिक झंडे की ऊंचाई राष्ट्रीय ध्वज से अधिक है, यह तिरंगे का अपमान है।
विज्ञापन