फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   religious

कांवड़ यात्रा को लेकर सतर्कता- ‘सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर दर्ज करें एफआईआर’

Sat, 13 Jul 2019 02:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
religious
बरेली। कांवड़ यात्रा के दौरान सोशल मीडिया के जरिये अफवाह फैलाने और भड़काने वाले संदेश प्रसारित कर माहौल को खराब करने की साजिश की जा सकती है। ऐसे में विशेष सतर्कता बरती जाए और ऐसा करने वालों पर एफआईआर दर्ज कराई जाए।
विज्ञापन

आयुक्त सभागार में शुक्रवार को कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने कानून-व्यवस्था को लेकर मंडल के सभी जिलों के डीएम और पुलिस अफसरों के साथ बैठक में निर्देश देते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा के गुजरने के रूट की जांच कर ली जाए। साथ ही सड़कों को गड्ढा मुक्त कराने का काम तेजी से पूरा कराया जाए। कांवड़ियों के पड़ाव स्थलों का भी निरीक्षण करे और उनके ठहरने व खान-पान की वस्तुओं की जांच कराई जाए। मार्गों पर यथा आवश्यक एंबुलेंस भी खड़ी कराएं। निर्देश दिया कि रूट डायवर्जन की मैपिंग कर समय रहते कार्ययोजना बनाएं और श्रद्धालुओं और मंदिरों पर जलाभिषेक के समय भीड़ आदि का आकलन करें। संदिग्ध गतिविधियों पर निगाह रखने के लिए सूचना तंत्र को सक्रिय कर लें। सोशल मीडिया पर विशेष निगाह रखी जाए। अफवाह फैलाने और भड़काऊ संदेश प्रसारित करने वालों पर एफआईआर दर्ज कराई जाए। बैठक में डीआईजी राजेश कुमार पांडेय, डीएम बरेली वीरेंद्र कुमार सिंह, डीएम शाहजहांपुर अमृत त्रिपाठी, डीएम बदायूं दिनेश कुमार, डीएम पीलीभीत वैभव श्रीवास्तव, एसपी बरेली मुनिराज जी. आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed