फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   religious

आज सुबह आठ बजे से लागू होगा डायवर्जन, स्कूली वाहनों को छूट

Tue, 09 Jul 2019 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
religious
बरेली। मथुरापुर के इस्लामिक स्ट्डी सेंटर में अजहरी मियां की बरसी पर आयोजित कार्यक्रम पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। मगर स्कूली वाहन और इमरजेंसी सेवाएं इस डायवर्जन से मुक्त रहेंगी। डायवर्जन मंगलवार सुबह आठ बजे से लागू रहेगा।
विज्ञापन

सीबीगंज इलाके में डीपीएस, बीएल इंटरनेशनल, उत्कर्ष बिजनेस एंड मैनेजमेंट कॉलेज, आईटीआई, जीटीआई, शिव ज्ञान इंटर कॉलेज, मुकुंद इंटरनेशनल स्कूल, सीबीगंज इंटर कॉलेज समेत कई स्कूल हैं। एसपी सिटी अभिनंदन सिंह ने बताया कि स्कूली वाहनों, एंबुलेंस और दूसरी इमरजेंसी सेवाओं पर डायवर्जन का प्रभाव नहीं पड़ेगा। इन वाहनों को चलने दिया जाएगा। मंगलवार और बुधवार को मिनी बाईपास से जीरो प्वाइंट परसाखेड़ा तक सभी वाहनों की नो एंट्री रहेगी। मुरादाबाद, रामपुर, नैनीताल, पीलीभीत और लखनऊ की ओर से आने जाने वाले वाहन बड़ा बाईपास से लेकर गुजरेंगे। रामपुर, नैनीताल, पीलीभीत, लखनऊ की ओर से बदायूं की तरफ आने जाने वाले भारी वाहन फरीदपुर, बुखारा और रामगंगा होकर निकाले जाएंगे। बरेली शहर से रामपुर, मुरादाबाद व दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहन सैटेलाइट से इन्वर्टिस तिराहा और बड़ा बाईपास होकर निकलेंगे। बरेली शहर से मुरादाबाद व दिल्ली की तरफ जाने वाली रोडवेज बसें व हल्के वाहन मिनी बाईपास तिराहा बड़ा बाईपास होकर निकाले जाएंगे।
विज्ञापन


यहां खड़े होंगे जायरीन के वाहन
मीरगंज, बहेड़ी, नवाबगंज, फरीदपुर की ओर से आने वाले भारी वाहन जीरो प्वाइंट परसाखेड़ा से प्रवेश कर फैक्ट्री एरिया के रोड नंबर एक, दो, तीन व चार पर खड़े किए जाएंगे। हल्के वाहन उत्कर्ष बिजनेस कॉलेज व रिनोल्ट सर्विस स्टेशन के बराबर में खाली पड़े प्लाट में खड़े होंगे। बदायूं और शहर की ओर से आने वाले वाहन राजकीय पॉलिटेक्निक व सीबीगंज थाने के सामने खड़े किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed