{"_id":"5d239d4b8ebc3e6d0a3de890","slug":"religious-bareilly-news-bly367858549","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताजुश्शरिया के जायरीन के लिए खुलेंगी दो अतिरिक्त टिकट विंडो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजुश्शरिया के जायरीन के लिए खुलेंगी दो अतिरिक्त टिकट विंडो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। आज से शुरू होने वाले ताजुश्शरिया के दो दिवसीय उर्स के लिए बरेली जंक्शन पर साधारण टिकट की दो अतिरिक्त विंडो खुलेंगी, जिससे जायरीन को दिक्कत न हो। मुरादाबाद डिवीजन के डीआरएम ने जंक्शन के सभी कर्मचारियों की छुट्टियों पर दो दिन तक रोक लगा दी है।
स्टेशन अधीक्षक को भेजे निर्देशों में डीआरएम तरुण प्रकाश ने कहा कि जायरीन से अभद्र व्यवहार न किया जाए। चारों प्लेटफार्म पर ठेलियां, पार्सल आदि को सलीके से लगाया जाए। अवैध वेंडरों भी निगाह रखी जाए, जिससे कोई भी जायरीन जहरखुरानी गिरोह का शिकार न हो। इसके अलावा जो लोग रुपये लेकर ट्रेन में जायरीन को बर्थ दिलाते हैं, उन्हें आरपीएफ पकडे़। इंक्वायरी आफिस में भी ट्रेन आने की घोषणा, इंक्वायरी बोर्ड पर ट्रेनों का आवागमन सही दर्शाया जाए। उन्होंने कहा कि नौ और दस जुलाई को किसी भी कर्मचारी को अवकाश न दिया जाए। उन्होंने सभी प्लेटफार्म की सफाई व्यवस्था सुचारु रूप से चेक करने के भी निर्देश दिए हैं।