फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   religious

महाकाल के जयघोष से गूंजती रही शोभयात्रा

Tue, 09 Jul 2019 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
religious
बरेली। 17 जुलाई से शुरू होने वाले सावन माह के लिए परंपरानुसार नाथ नगरी में जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया है। सोमवार को नाथ नगरी बरेली जलाभिषेक समिति ने शोभायात्रा निकालकर बाबा अलखनाथ मंदिर में जलाभिषेक और रुद्राभिषेक किया। शोभायात्रा भगवान शिव के जयघोष से गूंजती रही। कांवड़िए गंगाजली लेकर शिव भजनों पर झूमते-नाचते शिवालय पहुंचे और जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

शोभायात्रा से पूर्व श्यामगंज स्थित सेठ गिरधारी लाल मंदिर पर सभी कांवड़िए एकजुट हुए। अपनी-अपनी गंगाजली लेकर टोली के रूप में यात्रा में शामिल हुए। समिति महामंत्री आशुतोष अग्रवाल के नेतृत्व में मंदिर पर गणेश पूजन, शिव स्तुति और हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। इसके बाद नंदी ध्वज लेकर शंखनाद से यात्रा की रवानगी हुई। जो मंदिर से साहू गोपीनाथ, मठ की चौकी, आलमगीरी गंज, बड़ा बाजार, साहूकारा किला होते हुए बाबा अलखनाथ मंदिर पहुंची। पं. मुकेश पांडेय और नागा अखाड़े के साधुओं ने सामूहिक रुद्राभिषेक संपन्न कराया। महाआरती और प्रसाद वितरण से यात्रा का विश्राम हुआ। शोभायात्रा का नाथ नगरी परिक्रमा समिति, खंडसारी नाथ मंदिर समिति, बाबा अलखनाथ कांवर सेवा संघ समिति, संत सच्चाराम साहिब समिति ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। यात्रा में ब्रजवासी लाल अग्रवाल, मनोज देवल, पंकज, राधिका शर्मा, धर्मेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


शाम को हुई महाआरती
बाबा अलखनाथ में शाम को शिव सेना ने 151 दीपकों से महाआरती की। जिला प्रमुख बंटू सिंह व महानगर प्रमुख दीपक पाठक के नेतृत्व में शिव की महिमा का गुणगान करते हुए श्रद्धालुुओं ने महाआरती में हिस्सा लिया। यहां रवि सोनकर, निर्मल राजपूत, हनी सिंह, हरेंद्र शर्मा, सोहिल सिंह, महेश कश्यप समेत शहर के कई प्रमुख हिंदू संगठन के सदस्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed