फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   religious

कलश यात्रा से महायज्ञ का शुभारंभ शतचंडी देवियों का किया आह्वान

Mon, 08 Jul 2019 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 01:53 AM IST
विज्ञापन
religious
बरेली। श्री वैष्णो देवी बुआदाती संकीर्तन मंडल के तत्वाधान और सतगुरु रामनाथ अरोड़ा के सानिध्य में रविवार को झिड़ी धाम आश्रम में नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। सुबह फूलों से मंदिर परिसर को सजाकर पीत वस्त्रधारी 108 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली, जिसने झिड़ी धाम आश्रम के आसपास परिक्रमा कर यज्ञ स्थल पर विश्राम लिया। इसके बाद मंदिर में विधि विधान से घट स्थापना हुई। आचार्य राजेंद्र ने मंत्रोच्चार से महायज्ञ का शुभारंभ किया, जिसमें स्थानीय संगत के अलावा मेरठ, दिल्ली, उत्तरांचल और पंजाब से आए भक्त शामिल रहे। पहले दिन मुख्य यजमान गुलशन मल्होत्रा, आशा रानी, विनीत अरोड़ा, सरिता अरोड़ा रहे। मंडल प्रचार समिति के राजीव साहनी और जगदीश भाटिया ने बताया कि शतचंडी महायज्ञ 15 जुलाई तक चलेगा। सुबह आठ से शाम 5 बजे तक महायज्ञ का आयोजन होगा, जिसमें सौ देवियों का पूजन और आह्वान किया जाएगा। कार्यक्रम में राकेश अरोड़ा, पवन सक्सेना, संजीव, विशम्भर आनंद, प्रेम भाटिया, प्रमोद खुराना, सचिन का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed