{"_id":"5e2f4b458ebc3e4b1b5cce5e","slug":"religion-bareilly-news-bly393495378","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हार या जीत जिंदगी का हिस्सा हैं, जिंदगी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेसवार्ता में जया किशोरी ने कहा, बच्चों को धार्मिक कथाएं सुनाएं, तभी तो उनमें सात्विक संस्कार आएंगे
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
प्रेसवार्ता में जया किशोरी ने कहा, बच्चों को धार्मिक कथाएं सुनाएं, तभी तो उनमें सात्विक संस्कार आएंगे
बरेली। कथा वाचक जया किशोरी ने कहा कि वर्तमान में बच्चों को भगवान राम, श्रीकृष्ण और अन्य धार्मिक कथाओं का ज्ञान नहीं है। माता-पिता को चाहिए कि वह अपने बच्चों को कथाओं के बारे में बताएं, तभी तो उनमें सात्विक संस्कार आएंगे।
जया किशोरी
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
राधारानी सेवा ट्रस्ट की कत्था फैक्ट्री में हुई प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा से जीवन बदलता है, लेकिन परिवर्तन एक दिन में नहीं होता। रात में सोते समय बच्चों को भगवान की कथाएं सुनाई जाएंगी तभी तो उनमें सात्विक संस्कार पनपेंगे।
जया किशोरी
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
कथावाचकों के प्रति बढ़ते अविश्वास के जवाब में उन्होंने कहा कि एक मछली पूरे तालाब को गंदा कर देती है। एक-दो चमत्कार देखकर गुरु न बनाएं। सच्चा और अच्छा गुरु वही है जो भक्त को खुद से नहीं, बल्कि ईश्वर से जोड़े। जब-जब हमने इंसान को भगवान की उपाधि दी, तब-तब गलत हुआ। आध्यात्म के लिए जरूरी नहीं कि आप अपना घर छोड़कर किसी आश्रम में रहें।
जया किशोरी की कथा में मां काली के एक भाव का मंचन करती कलाकार।
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
युवाओं के मेक इन इंडिया या अध्यात्म से जुड़ने के सवाल पर कहा कि मैं युवाओं को मानसिक रूप से सुदृढ़ बनाने का काम कर रही हूं। भगवान से जुड़ने के बाद व्यक्ति में मुश्किलों से लड़ने की ताकत बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि वह अब कथा के साथ मोटिवेशनल स्पीकिंग सेशन भी युवाओं के बीच कराएंगी। कहा, युवाओं में तनाव अवसाद जैसे मामले बढ़ रहे हैं।
जया किशोरी की कथा में मौजूद श्रोता।
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
उन्होंने युवाओं से कहा, हार या जीत जिंदगी का हिस्सा है, पर जिंदगी नहीं। किसी भी मसले को लेकर युवाओं को निराश नहीं होना चाहिये। हर व्यक्ति के जीवन में उतार-चढ़ाव आते हैं। ईश्वर पर विश्वास रखने वाले कठिन वक्त से आसानी से उबर जाते हैं। एनआरसी के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि देश बनाने के लिए जो अच्छा हो किया जाए, किसी भी नए कदम में थोड़ी परेशानी तो आती ही है। प्रेसवार्ता में हिमांशु मिश्रा, प्रवीण गोयल, अमित भारद्वाज, पंकज अग्रवाल, अश्वनी अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।