फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   religion

लहरा उठा परचम-ए-वामिकी उर्स आले रसूल का आगाज

Tue, 17 Dec 2019 02:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 02:49 AM IST
विज्ञापन
religion
बरेली। दरगाह आले रसूल खानकाह वामिकिया में आले रसूल के उर्स का आगाज परचम कुशाई की रस्म से हुआ। तीन दिनों तक चलने वाले इस उर्स में शामिल होने के लिए जायरीन की आमद जारी है।
विज्ञापन

खानकाह में 74वें सालाना उर्स की तकरीब सुबह कुरान ख्वानी से शुरू हुई। नातो मनकबत की महफिल के बाद सलातो सलाम का नजराना पेश किया गया। दोपहर में पीरे तरीकत नायब सज्जादा मौलाना सय्यद असलम मियां वामिकी की कयादत में परचम व चादरों का जुलूस अहमद अली तालाब से निकाला गया। यहां से असलम मियां ने निराले वामिकी को परचम सौंप कर जुलूस रवाना किया। जो अपने कदीमी रास्तों से होता हुआ शाह दाना रोड स्थित खानकाह पहुंचा। जहां सज्जादानसीन अल्हाज सैय्यद मोहम्मद मियां वामिकी ने परचम कुशाई की रस्म अदा की। रात को महफिले समा सजाई गई। इसमें नामचीन कव्वालों ने कलाम पेश किए। इस दौरान महबूबे इलाही हजरत निजामउद्दीन औलिया की सत्राहवीं मनाते हुए कुल शरीफ की रस्म अदा की गई। दुआ नायब सज्जादा असलम मियां ने की।
विज्ञापन

वहीं जुलूस का अकीदतमंदों ने जगह जगह इस्तकबाल किया। आजम नगर में कफील कुरैशी, अकरम कुरैशी, फरहान चिश्ती, जावेद कुरैशी, खुर्शीदुल हसन, साजिद कुरैशी, बांस मंडी में तमाम दुकानदारों ने इस्तकबाल करते हुए दस्तारबंदी की। साहूगोपी नाथ स्कूल मार्केट पर इस्तकबाल में लंगर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed