फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   religion

शहर में कई जगह मनाई गई गौस पाक की ग्यारहवीं शरीफ

Tue, 10 Dec 2019 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
religion
बरेली। हजरत सैयदना अब्दुल कादिर जीलानी गौस पाक की ग्यारहवीं शरीफ पर शहर में कई जगह कार्यक्रम हुए। इनमें खास तौर से आस्ताने मोहम्मदिया और सुन्नी रिसर्च सेंटर पर महफिल सजाई गई।
विज्ञापन

इस मौके पर आस्ताने मोहम्मदिया (दरगाह वली मियां) पर गौसुल आजम अब्दुल कादिर जीलानी की फातिहा हुई। तकरीब का आगाज हाफिज मोहम्मद हसन ने कलाम पाक की तिलावत से किया। मदरसा गुलशने वली मोहम्मद के तुलबा ने मनकबत पेश की। हाफिज मुकीम और कारी यासीन ने गौस पाक की की सीरत पर रोशनी डाली। कहा, गौस पाक सब वलियों के सरदार हैं। कुल शरीफ की रस्म 11 बजे अदा की गई। फातेहा के बाद शिजरा पढ़ा गया। सलातो सलाम के बाद दुआ की गई। इस दौरान सैयद नाजिर अली चांद, इरशाद अनवरी जुनेद खान, इफ्तेखार हुसैन, शाकिर, रूमान शमसी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अहले सुन्नत रिसर्च सेंटर की ओर से खुशबू एनक्लेव में जश्ने अजमते गौसे आजम मनाया गया। इसमें मौलाना शेख सबीहुल हसन सोहरवर्दी ने कुरान पाक की तिलावत से जश्न का आगाज किया। इस्लामिक स्कॉलर मुफ्ती साजिद हसन कादरी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि लोग अपने बेटों के साथ बेटियों को भी दीनी तालीम दिलाएं। तालीम के बिना तरक्की संभव नहीं है। मौलाना अब्दुल कादिर खां बरकाती ने भी खिताब किया। इस दौरान काजीउल कुज्जात मुफ्ती असजद रजा खां कादरी ने मौलाना निजामुद्दीन रजवी को खिलाफत से नवाजा। इस दौरान मौलाना सबीहुल हसन सकाफी, मौलाना जैनुल आबेदीन अशरफी, कैफी खान, मोहतशिम खान, इमरान इमामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed