{"_id":"5de6b3948ebc3e548e430254","slug":"religion-bareilly-news-bly386590780","type":"story","status":"publish","title_hn":"निंदा छोड़कर गले मिले, होगा समाज का भला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निंदा छोड़कर गले मिले, होगा समाज का भला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। नारायण साकार हरि महाराज ने मानवता का संदेश देते हुए कहा कि आपसी मतभेद निंदा आदि छोड़कर लोग आपस में गले मिले, इसी से समाज का भला होगा। कहा कि जीव जगत में आकर अपने कर्मों का परिणाम भुगतता है, हमें अच्छे कर्म करने चाहिए।
पीलीभीत बाईपास के तुलसीनगर में स्पैक्ट्रम सिटी डवलपर्स के तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में नारायण साकार हरि के मानव मंगल मिलन समारोह में महीने के पहले मंगल को विशेष आयोजन किया गया। जिसमें मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, दिल्ली हरियाणा आदि प्रदेशों के भक्त शामिल हुए। सभी वक्ताओं ने भक्ति का संदेश दिया। कहा कि नारायण हरि के दरबार में कोई चढ़ावा नहीं लिया जाता है, नारायण हरि खुद देने वाले हैं। कर्म व्यक्ति का जन्म जन्मांतर पीछा नहीं छोड़ता है। जो दूसरों का बुरा चाहता है, उसका खुद ही बुरा होता है। संत समागम में अखिल भारतीय क्षत्रीय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एपी सिंह ने कहा कि सत्संग के बाद से उनके जीवन में खुशहाली आई है और सत्य के साथ आने का मौका मिला है। कहा कि नारायण हरि को सत्य के साथ देखा, वह दुनिया में कहीं नहीं पाया है। नारायण हरि की कैंसर, ट्यूमर आदि बीमारियां बिना आपरेशन के ठीक हो गई। कार्यक्रम में बिथरी चैनपुर विधायक राजेश मिश्रा भरतौल, प्रेम सिंह, जगदीश सरन, डॉ. जेपी सिंघानिया, राजकुमार त्रिवेदी, मंशा राम गौतम, बाबूराम पासवान, वीआर जयंत आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन तेजराम पासवान ने किया। कार्यक्रम 15 दिसंबर तक चलेगा।