फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   religion

नजफ से बरेली के जायरीन सकुशल पहुंचे बगदाद

Wed, 04 Dec 2019 02:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 02:42 AM IST
विज्ञापन
religion
बरेली। इराक के नजफ शहर में फंसे बरेली के सभी 26 जायरीन सुरक्षित बगदाद पहुंच गए हैं। उन्होंने अपने-अपने घरों पर फोन से बात करके तसल्ली दी है कि वह सकुशल बगदाद पहुंच गए हैं। वहां अमन है। कोई भी घबराने की बात नहीं है। यह जानकारी बरेली के जायरीन के साथ गए रक्षबंदियान निवासी आसिम हुसैन कादरी ने हज सेवा समिति के पम्मी खान वारसी को दी।
विज्ञापन

फोन पर आसिम ने बताया कि वह सभी गत दिवस तक नजफ में थे, जहां हालात जरूर खराब रहे। मंगलवार को वह लोग बगदाद आ गए हैं। यहां सभी लोग सुकून से हैं और जियारत के लिए भी गए थे। अब सभी लोग ग्यारहवीं शरीफ मनाकर लौटेंगे।
विज्ञापन

इन दिनों बरेली से लगभग डेढ़ सौ लोग गौस पाक की ग्यारहवीं शरीफ मनाने इराक गए हुए हैं। इसमें 26 जायरीन की एक टोली पहले कर्बला शहर गई, वहां से नजफ आए थी। जहां रविवार को प्रदर्शनकारियों ने दुबारा से ईरान उच्चायोग में आग लगा दी थी, जिससे वहां पर सनसनी फैल गई थी। वहां की सरकार ने रात में लोगों के घरों से निकलने पर रोक लगा दी थी। दिन में अकेले न निकलने की हिदायत भी दी थी। इस दौरान उसी शहर में बरेली के जायरीन भी वहीं थे जो हजरत मौला अली के रोजे पर जियारत के लिए पहुंचे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed