{"_id":"5dd2efef8ebc3e548170e346","slug":"religion-bareilly-news-bly384573419","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैष्णवी को मांस खिलाने के आरोप में दोनों पक्षों पर ढाई-ढाई लाख का मुचलका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैष्णवी को मांस खिलाने के आरोप में दोनों पक्षों पर ढाई-ढाई लाख का मुचलका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली मुस्लिम युवक से शादी करने वाली वैष्णवी ने सास और ननद पर जबरन नमाज पढ़वाने और मांस खिलाने का आरोप लगाया था। वहीं, उसकी ननदों ने बिना वजह घर में झगड़ा करने का आरोप लगाकर तहरीर दी थी। दोनों पक्षों में पहले से मुकदमे चल रहे हैं। पुलिस ने जांच में पाया कि झगड़ा वक्फ संपत्ति को लेकर है। सीओ थ्री के रूप में काम कर रहे एएसपी आकाश वर्मा के दफ्तर में दोनों पक्षों को बुलाया गया। यहां सभी को मुचलका पाबंद कर दिया गया। एएसपी ने बताया कि दोबारा झगड़ा होने पर दोषियों को जेल भेजा जाएगा।
फिजियोथैरेपी की पढ़ाई कर रही वैष्णवी ने 26 जुलाई, 2018 को रेस्टोरेंट चलाने वाले आरिफ खान से निकाह कर लिया था। ससुरालियों से दंपती का विवाद चल रहा है। दोनों ही पक्ष से रिपोर्ट दर्ज हो चुकी हैं। शनिवार को एसएसपी दफ्तर आए दंपती ने बताया कि वह कोर्ट मैरिज करना चाहते थे पर ससुरालियों ने दबाव डलवाकर धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कराया। अब उसका नाम आलिया है। सास और ननदों पर आरोप लगाया कि वे उसे नमाज न पढ़ने और मीट न खाने पर पीटती हैं। आरोप लगाया कि दो नवंबर की रात पति आरिफ अपने भाइयों से बात करने निकले तो बहनों ने उन पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हो गई है। अब ननदें झूठी शिकायत करके पुलिस से उन्हें परेशान करा रही हैं। आरिफ ने भी अपनी ही बहनों पर आरोप लगाए थे।