{"_id":"5dcb186c8ebc3e5b0030304e","slug":"religion-bareilly-news-bly383775626","type":"story","status":"publish","title_hn":"..भगवान का वरदान होती हैं बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
..भगवान का वरदान होती हैं बेटियां
विज्ञापन
..भगवान का वरदान होती हैं बेटियां
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। नवयुग चेतना समिति और करुणा इंटरनेशनल संस्था की ओर से मंगलवार को चौबारी मेले में कवि सम्मेलन और शाम को भजन संध्या का आयोजन किया गया।
कवि सम्मेलन में कवि ऋषि कुमार शर्मा ने ‘नवयुग का नया गान होती हैं बेटियां, भगवान का वरदान होती हैं बेटियां’ सुनाकर वाहवाही लूटी। कवि रंजन विशद ने ‘हिंद की भूमि का वर्चस्व बनाए रखना’ और आन्नद गौतम ने धर्म, संस्कृति पर कविता का पाठ किया। कवि रोहित राकेश ने मां गंगा पर कविता सुनायी। शाम भजन संध्या में डॉ. साधना मिश्रा, नीलिका रावत ने भजन व गजलें सुनाकर तालियां बटोरी। इस मौके पर सुधांशु पाठक, प्रदीप रावत, रोहित आदि मौजूद रहे।
वहीं, बरेली इनीशियेटिव सोसायटी की ओर से कवि सम्मेलन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम सदर अमरेश कुमार ने किया। कवि कमल सक्सेना ने राम तेरी गंगा मैली कविता सुनाकर राजनीतिक दलों पर कटाक्ष किया तो सरवत परवेज, रणधीर प्रसाद और हाजी सईद बरेलवी ने सामाजिक सौहार्द पर कविताएं सुनायी। भारतेन्दु सिंह ने गंगा को मैला होने से बचाने की कविता सुनाकर वाहवाही लूटी।
गंगा आरती कर लिया स्वच्छता का संकल्प
बरेली। रामगंगा घाट पर मंगलवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा भारत के पदाधिकारियों ने गंगा आरती कर स्वच्छता का संकल्प लिया। महासभा के राष्ट्रीय सचिव सीएल मिश्रा के साथ सभी पदाधिकारियाें ने गंगा स्नान किया। महासभा के पदाधिकारियों ने खुद और मौजूद श्रद्धालुओं को स्वच्छता की शपथ दिलायी। जिलाध्यक्ष हरवेन्द्र मिश्रा ने कहा कि मां गंगा में स्नान मात्र से बैकुण्ठ की प्राप्ति होती है। ऐसे में हम सभी की जिम्मेदारी है कि इसे साफ एवं स्वच्छ रखें। इस मौके पर प्रदीप शर्मा, अनिल, दर्पण, देवेश समेत अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो