{"_id":"5dc5d3448ebc3e5b1459945a","slug":"religion-bareilly-news-bly3833048148","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलूस के इस्तकबाल को पुराना शहर तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलूस के इस्तकबाल को पुराना शहर तैयार
विज्ञापन
जुलूस के इस्तकबाल को पुराना शहर तैयार
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। शहर ईद मिलादुन्नबी के रंग में रंग गया है। घरों से लेकर सड़कें तक बिजली की रंग बिरंगी झालरों से सज गई हैं। खासतौर से पुराना शहर की सड़कें रंग बिरंगी झालरों से जगमगा उठीं हैं। पैगंबरे इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश के जश्न का हर तरफ भारी उत्साह दिखाई दे रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को पुराना शहर में जुलूसे मोहम्मदी निकाला जाएगा।
अंजुमन इत्तेहादुल मुसिलेमीन की ओर से निकलने वाला जुलूस दरगाह तहसीनिया की कयादत में निकाला जाएगा, जो अपरान्ह तीन बजे शुरू होगा। हालांकि अयोध्या मामले में शनिवार को फैसला आने की खबर से थोड़ा असमंजस जरूर बना गया है। इस संबंध में आयोजक अंजुमन के सदर इमशाद हुसैन का कहना है कि अयोध्या मामले को लेकर वैसे तो कोई बात नजर नहीं आती। उनकी तैयारी पूरी है। बाकी प्रशासन जैसा कहेगा करेंगे, या माहौल को देख कर शनिवार को दिन में कोई फैसला लिया जाएगा।