फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   religion

सुभाषनगर गुरुद्वारे से नगर कीर्तन कल निकलेगा

Thu, 07 Nov 2019 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
religion
बरेली। गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य पर सुभाषनगर गुरुद्वारे से नगर कीर्तन शुक्रवार सुबह दस बजे निकलेगा। सुभाषनगर गुरुद्वारे में हुई प्रेसवार्ता में गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष सुरिंदर जीत सिंह छाबड़ा ने बताया कि नगर कीर्तन सुबह दस बजे गुरुद्वारे से शुरू होकर जंक्शन, चौकी चौराहा, पटेल चौक, नावल्टी चौराहा, कोतवाली, कुतुबखाना होते हुए कोहाड़ापीर गुरुद्वारे पर समाप्त होगा। नगर कीर्तन में अमरोहा की मशहूर गतका पार्टी, पंजाब का प्रसिद्ध पाइप बैंड और पंजाबी स्कूलों के छात्र-छात्राएं भी शामिल होंगे। नगर कीर्तन के सबसे आगे नानकमत्ता साहिब से आई पालकी बस चलेगी जिसमें गुरु ग्रंथ साहब विराजमान होंगे। सचिव साहिब सिंह होरा ने बताया कि प्रकाश पर्व के दिन 12 नवंबर को बिशप मंडल इंटर कॉलेज में 550 पेड़ संगतों को दिए जाएंगे। जिसको लोग घरों या बाग में गुरु नानक देव के नाम से लगाएंगे। प्रेसवार्ता में हरप्रीत सिंह गोलू, परमिंदर पाल सिंह, परमजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed