{"_id":"5dc08d398ebc3e93a84487f0","slug":"religion-bareilly-news-bly3827325111","type":"story","status":"publish","title_hn":"उर्स-ए-शराफती की तैयारियां मुकम्मल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उर्स-ए-शराफती की तैयारियां मुकम्मल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। उर्स-ए-शराफती की तैयारियां मुकम्मल हो गई हैं। तकरीब की शुरुआत छह नवंबर से होगी। इसमें शिरकत करने के लिए जायरीन की आमद शुरू हो गई है। उर्स 12 नवंबर तक चलेगा।
शाहबाद स्थित दरगाह शरीफ पर हजरत शाह मौलाना शराफत अली मियां का 52वां उर्स मनाया जा रहा है। इसकी तैयारियों के संबंध में दरगाह के प्रवक्ता हमला सकलैनी ने बताया कि मेहमानखाने के अलावा आसपास के मकानों में भी जायरीन के ठहरने का माकूल इंतजाम किया गया हैं। उर्स के आखिरी दो रोज में जायरीन की ज्यादा भीड़ रहेगी। इसके मद्देनजर इंतेजामियां कमेटी ने 200 वालंटियर्स तैयार किए हैं, जो जायरीन की मदद के लिए मुस्तैद रहेंगे। उर्स में शिरकत करने के लिए महाराष्ट्र, गुजरात, बिहार, मध्य प्रदेश आदि से काफी संख्या में जायरीन पहुंच चुके हैं। दरगाह का लंगरखाना भी जायरीन की मेहमान नवाजी के लिए सज चुका है।