{"_id":"5db9e40f8ebc3e93c8167c5f","slug":"religion-bareilly-news-bly3821067137","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्तकबाल में बरसे फूलों से महक उठे रास्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस्तकबाल में बरसे फूलों से महक उठे रास्ते
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। परचमी जुलूस जिस रास्ते से गुजरा हर मजहब के लोगों ने उसका फूल बरसाकर इस्तकबाल किया। गलियों में छतों पर से भी फूल बसाए गए। इस तरह फूलों की बारिश से जुलूस के रास्ते महक उठे। इस क्रम में कला केंद्र स्कूल के पास अरोड़ा परिवार ने फूल बरसाकर जुलूस का स्वागत किया। ब्रह्मपुरा में डा. राम किशोर ने स्वागत में मिठाई बांटी। शाहबाद चौक पर हिंदू समाज की ओर से लोगों ने फूल बरसाए। कोहाड़ापीर पर कांग्रेस की ओर से महानगर अध्यक्ष चौधरी असलम मियां के नेतृत्व में भी फूल बरसा कर स्वागत किया गया। इसमें राजेंद्र सागर, अवनीश बख्शी टोनू, अनीस सकलैनी, मुहम्मद हसन अनवर खान, जमाल खान, खैफी रजा, सर्वेश जायसवाल, नरेंद्र मोहन सक्सेना आदि शामिल रहे। इसी तरह युवा बरेली सेवा क्लब की ओर से अध्यक्ष गुलफाम अंसारी के साथ हाजी जुबैर खान, शावेज आलम, लोकेश शर्मा, डा. अहमद, चंगेज खान, नीरज वर्मा आदि रहे।
जगह-जगह लगाई गईं सबीलें
बरेली। परचमी जुलूस के दौरान रास्तों जगह-जगह सबीलें लगाई गईं। किसी ने खान पान की चीजें बांटीं तो किसी ने सबीलों का इंतजाम किया। इसमें कोहाड़ापीर पर गुलाबनगर की घोसी बिरादरी की ओर से दूध की सबील का आयोजन किया गया। इसमें हाजी गुड्डू सकलैनी, उस्मान सकलैनी, शेर मुहम्मद, आजाद सकलैनी, नूरुद्दीन आदि शामिल रहे। कला केंद्र के पास सलमान सकलैनी ने काफी बांटी। इसी तरह कहीं चाय तो कहीं शरबत का इंतजाम किया गया।
इन्होंने संभाली व्यवस्था
बरेली। जुलूस की व्यवस्था संभालने वालों में दरगाह की ओर से तमाम लोग लगाए गए। इसमें गुलाम गौस सकलैनी, मुनीफ सकलैनी, हमजा सकलैनी, मुर्तजा सकलैनी, मंतसिब सकलैनी, रमद सकलैनी, सलमान सकलैनी, इंखाब सकलैनी, हाजी लतीफ सकलैनी, आफताब आलम सकलैनी आदि रहे।