{"_id":"5dae0e908ebc3e93c816756b","slug":"religion-bareilly-news-bly3810994175","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारों से पहले दिल्ली रोड और किला पुल की मरम्मत की आई याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारों से पहले दिल्ली रोड और किला पुल की मरम्मत की आई याद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली।किला-चौपुला रोड के साथ किला ओवरब्रिज पर जो खतरनाक गड्ढे बारिश खत्म होते ही भर जाने चाहिए थे, वे अब तक जैसे के तैसे पड़े हुए हैं। उर्स और दिवाली नजदीक आने के बाद पीडब्ल्यूडी ने इन गड्ढों को भरवाने का काम शुरू कराया है।
सिटी स्टेशन की तरफ चौपुला ओवरब्रिज के छोर के पास खतरनाक गड्ढे की वजह से आए दिन एक्सीडेंट हो रहे हैं। यही हाल चौपुला से किला तक है, सड़क पर कई जगह गड्ढे हैं। किला पुल पर गहरे गड्ढों को बारिश के दौरान भरवाया गया था लेकिन उनकी स्थिति फिर पहले जैसी हो गई है। चूंकि उर्स के दौरान सबसे ज्यादा जायरीन चौपुला-किला रोड पर ही गुजरते हैं लिहाजा अब पीडब्ल्यूडी ने किला पुल के साथ किला-चौपुला रोड पर भी पैच वर्क शुरू कराया है। निर्माण भवन के एक्सईएन वीएम शर्मा ने बताया कि एक दो दिन में रोड पर मरम्मत का काम पूरा करा लिया जाएगा।
बरेली-बीसलपुर रोड के भी भरे गड्ढे
इस रोड का निर्माण मार्च-अप्रैल में पूरा हुआ था, लेकिन कुछ महीने में ही रोड टूटनी शुरू हो गई। कई जगहों पर गड्ढे होने और मडरिया मोड़ पर नवनिर्मित पुल के किनारे दरारें पड़ जाने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। यह गड़बड़ी सामने आने के बाद पीडब्ल्यूडी की टीम ने इस रोड की मरम्मत भी करा दी है।