{"_id":"5d9cee678ebc3e93d47d75ba","slug":"religion-bareilly-news-bly3793012184","type":"story","status":"publish","title_hn":"आला हजरत उर्स 23 से 25 तक चलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आला हजरत उर्स 23 से 25 तक चलेगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। मथुरापुर के इस्लामिक स्टडी सेंटर पर होने वाले आला हजरत उर्स का पोस्टर जारी कर दिया गया। जमात रजा मुस्तफा की ओर से पोस्टर आम करते हुए उर्स के तीन रोजा कार्यक्रम का एलान भी हुआ।
आला हजरत इमाम अहमद रजा खां का 101वां उर्स 23 से 25 अक्तूबर तक मनाया जाएगा। सभी रस्में दरगाह ताजुश्शरिया के सज्जादानशीन काजीउल कुज्जात मुफ्ती असजद रजा खां कादरी की सरपरस्ती में होंगी। सदारत जमात के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उर्स प्रभारी सलमान हसन खान की रहेगी। उर्स प्रभारी ने बताया कि उर्स का आगाज 23 अक्तूबर को दरगाह ताजुश्शरीया पर सुबह कुरान ख्वानी से होगा। इसी क्रम में हजरत इब्राहिम रजा खां (जिलानी मियां) का कुल और रात में जलसे के दौरान हजरत हामिद रजा खां का कुल होगा। 24 अक्तूबर को मथुरापुर इस्लामिक सेंटर पर शाम को ताजुश्शरीया और रात में मुफ्ती आजम हिंद के कुल शरीफ की रस्म अदा की जाएगी। 25 अगस्त को सुबह से जलसा और दोपहर में आला हजरत का कुल होगा। इस मौके पर समरान खान, शमीम खां सुल्तानी, शमीम अहमद, डा. मेंहदी हसन, मोईन खान, अब्दुल्ला रजा खां, बख्तियार खां आदि मौजूद रहे।