{"_id":"5d97ab408ebc3e93dc47fff6","slug":"religion-bareilly-news-bly3788594196","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार्टमन रामलीला ग्राउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हार्टमन रामलीला ग्राउंड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेला कमेटी पर कराई रिपोर्ट,
नाम बताने में कर दिया खेल
- हार्टमन रामलीला ग्राउंड में एमपी थिएटर तोड़ने का मामला, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल
- सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा तोड़फोड़ का वीडियो, अंधेरे के चलते चेहरे स्पष्ट नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। हार्टमन ग्राउंड में चल रही रामलीला की आड़ में वहां बन रहे एमपी थिएटर की दीवारों को धराशायी कर दिया गया है। इस तोड़फोड़ का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, लेकिन अंधेरा होने के चलते इसमें चेहरे नहीं दिख रहे हैं। हालांकि सबको यह जानकारी है कि निर्माण किसने तोड़ा है, बावजूद इसके मेला कमेटी द्वारा अज्ञात पदाधिकारियों पर रिपोर्ट दर्ज कराना ठेकेदार और निगम अफसरों की मंशा पर सवाल खड़े कर रहा है।
हार्टमन रामलीला ग्राउंड की बेशकीमती जमीन के मालिकाना हक को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। मेला कमेटी इस जमीन पर अपना स्वामित्व बताती है और नगर निगम अपना। पिछली साल तत्कालीन नगर आयुक्त राजेश श्रीवास्तव ने इस जमीन पर कब्जा लेकर इसे निगम की संपत्ति घोषित कर दिया था। उनके जाने के बाद अमृत योजना के तहत इस ग्राउंड का सौंदर्यीकरण करके यहां एपी थिएटर और पाथ वे बनाने का काम शुरू हुआ। इसी बीच 30 सितंबर को यहां रामलीला शुरू हो गई। बुधवार रात कुछ लोगों ने निर्माणाधीन एमपी थिएटर की दीवारों को ध्वस्त कर दिया। इस मामले में ठेकेदार की ओर से रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों और अज्ञात सदस्यों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके मुक्ति पा ली गई, जबकि लोगों का कहना है कि सब जानते हैं कि यह निर्माण किसने ध्वस्त किया, फिर भी रिपोर्ट में उनके नाम नहीं खोले गए हैं। शनिवार को यहां की गई तोड़फोड़ का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लेकिन अंधेरा होने के चलते किसी के चेहरे स्पष्ट नहीं हैं।
मेला कमेटी ने कमिश्नर से की शिकायत
इस संबंध में शुक्रवार को मेला कमेटी के अध्यक्ष भाजपा नेता रामगोपाल मिश्रा ने कमिश्नर रणवीर प्रसाद से मुलाकात की। रामगोपाल मिश्रा के मुताबिक उन्होंने जमीन पर मेला कमेटी का मालिकाना हक के संबंध में कमिश्नर को कागजात सौंपे हैं और जांच की मांग की है। कमिश्नर ने उन्हें आश्वासन दिया है कि रामलीला में कोई हस्तक्षेप नहीं होगा।
विज्ञापन
रिपोर्ट अज्ञात व्यक्ति नहीं, मेला कमेटी के पदाधिकारियों के खिलाफ लिखाई गई है। तोड़फोड़ करने वालों के नाम पुलिस की विवेचना में सामने आ जाएंगे।
- संजय चौहान, एक्सईएन, नगर निगम