{"_id":"5d7960668ebc3e93a6299b67","slug":"religion-bareilly-news-bly3758122137","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणपति बप्पा को लगा डेढ़ कुंतल लड्डू का भोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणपति बप्पा को लगा डेढ़ कुंतल लड्डू का भोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। श्री गंगा, गौ, बेटी, पर्यावरण बचाओ-देश बचाओ को समर्पित दो दिवसीय द ग्रेट गणपति महोत्सव का बुधवार को जनकपुरी स्थित शिवाजी पार्क में विधि विधान से शुभारंभ हुआ। मां गंगा बचाओ वेलफेयर समेत अन्य सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से पंडाल में प्रतिमा की मंत्रोच्चार से स्थापना की गई। शुभारंभ नगर विधायक डॉ. अरुण कुमार ने किया।
शुभारंभ के बाद डेढ़ कुंतल के लड्डू का भोग भगवान श्री गणेश को लगा। फिर सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोकनृत्य, सामूहिक नृत्य, झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोहा। वहीं, सम्मान समारोह में केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, मेयर डॉ. उमेश गौतम, नगर विधायक डॉ. अरुण कुमार समेत अन्य को द ग्रेट बरेलियंस और समाजसेवियों को द ग्रेट सोशल बरेलियंस की उपाधि से नवाजा गया। देर शाम महाआरती के साथ कार्यक्रम का विश्राम हुआ। यहां शांति जनकल्याण मिशन ट्रस्ट, मां दुर्गा समाजोत्थान वेलफेयर सोसायटी, आल इंडिया रियल फॉर कल्चरल, एजुकेशनल वेलफे यर सोसायटी के पदाधिकारी मौजूद रहे।