फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   religion

उमरा यात्रियों पर से रिपीटर शुल्क हटा

Thu, 12 Sep 2019 02:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 02:44 AM IST
विज्ञापन
religion
बरेली। उमरा हज यात्रियों के लिए खुशखबरी की बात है। सऊदी अरब हुकूमत ने रिपीटर उमरा यात्रियों पर लगाया गया दो हजार रियाल का शुल्क हटा दिया है। इसके लिए कई संगठन मांग भी कर रहे थे।
विज्ञापन

सऊदी अरब के किंग सलमान और क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने इस संबंध में शाही आदेश जारी कर दिया है, जिसके मुताबिक रिपीटर उमरा यात्रियों पर लगने वाला शुल्क रद्द कर दिया गया है। इससे उमरा यात्रियों को काफी राहत मिली है। यहां बता दें कि दो हजार रियाल का शुल्क भारतीय यात्रियों के लिए 40 हजार रुपये के लगभग पड़ता था।
विज्ञापन

उधर, बरेली हज सेवा समिति के अध्यक्ष पूर्व मंत्री हाजी अताउर्रहमान ने कहा कि हज एवं उमरा धार्मिक यात्रा है, इसको आसान और सस्ता होना चाहिए। समिति के संस्थापक पम्मी खान वारसी ने इसके लिए सऊदी अरब हुकूमत का आभार जताया है। बताया कि इसके लिए वह पहले से मांग करते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उमरा का वीजा खुला पहला जत्था रवाना
बरेली। उमरा का वीजा खोल दिया गया है। इसके साथ ही बरेली से पहला जत्था उमरा के लिए रवाना हो गया। इस संबंध में बरेली हज सेवा समिति के संस्थापक पम्मी खान वारसी ने बताया कि सऊदी अरब सरकार ने उमरा वीजा जारी करना शुरू कर दिया है। वीजा मिलते ही उमरा जियारत के लिए दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से उमरा यात्री रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed