{"_id":"5d6c1db98ebc3e016f0b0fff","slug":"religion-bareilly-news-bly3745344167","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं उतरेगी बिजली लाइन, ताजियेदारों ने भी दी सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं उतरेगी बिजली लाइन, ताजियेदारों ने भी दी सहमति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। ऊंचे ताजिये निकालनेे के लिए बिजली की लाइनें हटाने को लेकर इज्जतनगर के गांव भगवानपुर धीमरी में ताजियेदारों और प्रशासन में सहमति बन गई है। बिजली की लाइनें उतारने पर गांव में होने वाले बिजली संकट को समझने के बाद ताजियेदारों ने खुद ही अपनी मांग वापस ले ली। शनिवार देर रात गांव में टीम के साथ पहुंचे एसपी सिटी और एसडीएम सहमति के बाद गांव से निकले।
इज्जतनगर क्षेत्र के गांव भगवानपुर धीमरी में मुहर्रम में निकलने वाले ताजियों को लेकर कुछ दिन से विवाद बना हुआ था। विवाद जुलूस के रास्ते में पड़ने वाले बिजली के झूले हुए तारों को लेकर था। हर बार की तरह इस बार भी ताजियेदार बिजली के तार उतरवाने पर अड़े थे। पुलिस उनकी इस मांग को मानने को तैयार नहीं थी। इसके चलते ताजियेदारों और स्थानीय पुलिस के बीच कई बैठकें भी हुई लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। रविवार रात एसपी सिटी अभिनंदन सिंह, सीओ थर्ड कुलदीप कुमार, इंस्पेक्टर केके वर्मा टीम के साथ गांव पहुंचे। साथ में एसडीएम भी थे। यहां मुख्य ताजियेदारों से बात की गई। उन्हें बिजली की लाइनें उतरने पर बिजली संकट की बात व अन्य समस्याओं से अवगत कराया गया। काफी देर बातचीत के बाद लाइनें उतारें बिना ही ताजिये निकालने पर सहमति बन गई। अब जरूरत पड़ने पर झूली हुई लाइनों को ताजिये निकालने के वक्त थोड़ा उठा दिया जाएगा। सीओ थर्ड कुलदीप कुमार ने बताया कि लाइनें 20 फिट ऊपर हैं। इतनी ऊंचाई पर्याप्त है। कोई परेशानी नहीं होगी।