फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   religion

डेढ़ लाख तक का बिका बकरा

Mon, 12 Aug 2019 06:13 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 06:13 PM IST
विज्ञापन
religion
बरेली। बकरीद पर इस बार बकरों का बाजार काफी मंहगा रहा। एक से सवा लाख के बकरे तो कई जगह बिके, मगर इससे भी अधिक शहदाना और कोहाड़ापीर के बाजार में बकरा डेढ़ लाख में भी बिका। हांलाकि आधी रात के बाद बकरों के दाम गिर गए।
विज्ञापन

शहर में बकरों के चढ़े दाम को लेकर इस बार काफी लोग गांव देहात से बकरे और भेडे़ लेकर आए। शहर की बात करें तो शाम के बाद सैलानी, मुन्ना खां नीम, शहदाना, कांकर टोला, कुतुबखाना, कोहाड़ापीर और किला के बकरा बाजार में दिन में बहुत ज्यादा खरीदार नजर नहीं आए। अलबत्ता शाम ढलते ही बकरा बाजारों में भीड़ बढ़ने लगी और भोर तक लोगों ने खरीदारी की। इस बीच दस हजार से लेकर डेढ़ लाख रुपये तक के बकरे बिके। औसतन 30 हजार से 60 हजार रुपये तक के बकरों की खरीदारी आम रही। देर रात तक बकरों के दाम में कमी आई और दस हजार तक बिकने वाले बकरे छह हजार तक में बिक गए। इसी तरह पड्डों की भी इस बार काफी बिक्री रही। यह आम तौर 25 से 40 हजार रुपये कीमत तक के रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed