फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   religion

जिलहिज्जा के चांद की शहादत आई,12 को होगी ईदुल अजहा

Mon, 05 Aug 2019 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
religion
बरेली। दरगाह आला हजरत स्थित सुन्नी बरेलवी मरकज के दारुल इफ्ता से भी 12 अगस्त को ईदुल अजहा मनाए जाने का एलान कर दिया गया है। साथ ही जानशीन ताजुश्शरिया मुफ्ती असजद रजा खां कादरी ने ईदुल अजहा की मुबारकबाद दी है। इसके अलावा उन्होंने बरेली समेत मुल्क भर के मुसलमानों से अपील की है कि वह अम्नो अमान के साथ बकरीद का त्योहार मनाएं।
विज्ञापन

काजी उल कुज्जात जानशीन ताजुश्शरिया मुफ्ती असजद रजा खां के पास रामपुर के शहर काजी मौलाना सैयद फैजान रजा नूरी की तरफ माहे जीकाद की 29 तारीख को जिलहिज्जा के चांद देखे जाने की शरई शहादत आई। मरकजी दारुल इफ्ता के मुफ्ती अब्दुल रहीम नश्तर फारूकी ने बताया कि काजी उल कुज्जात ने इस शहादत को कुबूल करते हुए एलान किया कि चांद की तस्दीक के मुताबिक सोमवार को जिलहिज्जा की 4 तारीख रहेगी। इस लिहाज से ईदुल अजहा 12 अगस्त बरोज पीर (सोमवार) को होगी। प्रेस को यह जानकारी जमात रजा मुस्तफा के मीडिया प्रभारी समरान खान ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed