फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   religion

भोलेनाथ से मांगी श्री राम मंदिर निर्माण की मन्नत

Sun, 04 Aug 2019 07:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 07:24 PM IST
विज्ञापन
religion
बरेली। भव्य राम मंदिर निर्माण की आस्था को मन में धारण कर गुरु वार को नाथ नगरी परिक्रमा सेवा समिति ने नाथ नगरी की पैदल परिक्रमा की। यात्रा की शुरुआत त्रिवटीनाथ मंदिर सेे हुई। इसके बाद सभी वनखंडीनाथ मंदिर पहुंचे और जलाभिषेक किया। इसी क्रम में पशुपतिनाथ, धोपेश्वरनाथ, तपेश्वरनाथ, मणिनाथ के बाद बाबा अलखनाथ पर यात्रा का विश्राम हुआ।
विज्ञापन

27 कोस की परिक्रमा कर बाबा अलखनाथ पहुंचने पर पूर्ण रुद्राभिषेक और महाआरती संपन्न हुई। यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। इसमें मानव सेवा समिति, वर्कर एसोसिएशन, पुष्प वर्षा एवं जल सेवा समिति, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन समेत अन्य प्रतिष्ठानों की ओर से जलपान यात्रा में शामिल लोगों को प्रदान किया गया। इसमें सचिन देवल पटवा, विक्रम रस्तोगी, दीपक आनंद, शुभम शुक्ला, देवेश गुप्ता व अनय मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्रदोष पूजन के बाद भंडारा का आयोजन
बरेली। कुतुबखाना सब्जी मंडी व्यापारियों की ओर से गुरुवार को प्रदोष पूजन और भंडारा का आयोजन किया गया। सुबह करीब नौ बजे विधि विधान से पं. पुष्कर मिश्रा ने प्रदोष पूजन संपन्न कराया। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। दोपहर करीब दो बजे भंडारा शुरू हुआ, इसमें सैकड़ों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसमें शिव कुमार बरतरिया, हरिओम मौर्या, बृजमोहन चावला, सुनील मौर्या, सुशील, जसपाल सिंह आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed