{"_id":"64803166c67767ba63061b25","slug":"relatives-caught-lover-who-came-to-meet-his-girlfriend-at-wedding-ceremony-in-bareilly-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका ने ये क्या किया: बरातघर में चल रहीं थीं बड़ी बहन की शादी की रस्में, तभी पहुंचा छोटी का प्रेमी, फिर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका ने ये क्या किया: बरातघर में चल रहीं थीं बड़ी बहन की शादी की रस्में, तभी पहुंचा छोटी का प्रेमी, फिर...
Wed, 07 Jun 2023 12:57 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 07 Jun 2023 12:57 PM IST
सार
बरेली में शादी समारोह में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को परिजनों ने पकड़ लिया। इसके बाद समारोह में उसकी जमकर पिटाई की। हंगामा होता देख लोगों ने बीच-बचाव कराया। परिजनों ने आरोपी युवक को पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के नवाबगंज कस्बे के एक बरातघर में शादी समारोह के दौरान प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को युवती के परिजनों ने पकड़ लिया। जमकर पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। युवती ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का पीलीभीत के थाना बीसलपुर के गांव के रहने वाले युवक से प्रेम प्रसंग था। युवती की एक बहन का सोमवार को विवाह समारोह कस्बे के एक बरातघर में चल रहा था। वहां युवक भी प्रेमिका से मिलने चला गया।
बरातघर के गेट पर प्रेमिका के परिजनों से उसे पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई की गई। बरात में मारपीट होती देख लोगों ने बीच बचाव कर दिया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को थाने ले आई।
विज्ञापन
थाने में प्रेमिका ने प्रेमी पर ही आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। मंगलवार को युवती ने आरोपी पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। सूचना पर युवक के परिजन भी थाने पहुंच गए।