फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   relative made obscene photos viral when woman refused to meet in Bareilly

बरेली: महिला ने मिलने से इनकार किया तो रिश्तेदार ने की शर्मनाक करतूत, अश्लील फोटो किए वायरल

Mon, 25 Sep 2023 04:49 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 25 Sep 2023 04:49 PM IST
सार

बरेली में एक विवाहिता के साथ उसके रिश्तेदार ने शर्मनाक करतूत कर डाली। रिश्तेदार ने महिला के अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। उसे ब्लैकमेल किया। 

विज्ञापन
relative made obscene photos viral when woman refused to meet in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली में एक युवक अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर रिश्तेदार महिला से रुपये लेता रहा और उसका शारीरिक शोषण भी करता रहा। महिला ने मिलने से इनकार किया तो रिश्तेदार ने उसके फोटो और वीडियो वायरल कर दिए, जिससे उसके घर में कलह मच गई। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


किला छावनी क्षेत्र की निवासी महिला के घर छह महीने पहले भरतपुर फरीदपुर निवासी उसका रिश्तेदार युवक आया था। एक दिन युवक ने जबरन महिला के अश्लील फोटो खींचे और वीडियो बना लिए। फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर सचिन महिला का शारीरिक शोषण करने लगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- धीरेंद्र शास्त्री को मारने की धमकी: 'बरेली में जिस दिन कदम रखा...'; प्रधान के नंबर से किया गया ये मैसेज
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक ने महिला से कई बार रुपये भी लिए। महिला ने जब मिलने से मना किया तो उसने फोटो और वीडियो वायरल कर दिए। 13 सितंबर को आरोपी ने फोन पर कहा कि तेरी फोटो और वीडियो वायरल कर दिए हैं। इसकी जानकारी होने पर महिला के घर में कलह मच गई। महिला ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed