{"_id":"662707615646fb013f051586","slug":"relationship-broken-a-day-before-marriage-due-to-non-payment-of-rs-5-lakh-in-dowry-aonla-news-c-396-1-bas1001-51-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दहेज में पांच लाख रुपये न मिलने पर शादी से एक दिन पहले तोड़ा रिश्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दहेज में पांच लाख रुपये न मिलने पर शादी से एक दिन पहले तोड़ा रिश्ता
Tue, 23 Apr 2024 06:27 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 23 Apr 2024 06:27 AM IST
विज्ञापन
अलीगंज। दहेज में पांच लाख रुपये न मिलने पर लड़का पक्ष ने शादी से एक दिन पहले रिश्ता तोड़ लिया। लड़की पक्ष ने शादी की तैयारियां भी पूरी कर ली थीं, बरात न आने से सभी तैयारियां धरी रह गईं। लड़की के पिता की तहरीर पर वर सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
थाना भमोरा क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी अलीगंज थाना क्षेत्र के खटेटा गांव निवासी कल्लू के बेटे सुनील के साथ करीब छह माह पहले तय की थी। 22 अप्रैल को शादी की तारीख नियत हुई। रिश्ता तय होने के बाद दहेज में दो लाख रुपये, एक बाइक और घरेलू जरूरत का सामान लड़की पक्ष की ओर से तुरंत ही दे दिया गया। शादी के कार्ड भी बंट गए। बाद में लड़का पक्ष ने पांच लाख रुपये की मांग रख दी।
लड़की के पिता ने जब मांग पूरी करने में असमर्थता जताई तो वर पक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया। शादी से एक दिन पहले बरात टूटने से सारी तैयारियां धरी रह गईं। थाना प्रभारी अजय शुक्ल ने बताया कि तहरीर के आधार पर सुनील, उसके भाई अनिल, मां रेशमावती और पिता कल्लू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।