अमृत भारत योजना: इज्जतनगर मंडल के 17 रेलवे स्टेशनों के कायाकल्प का काम लगभग पूरा, इसी माह होगा लोकार्पण
अमृत भारत योजना के तहत इज्जतनगर के 17 और मुरादाबाद मंडल के 12 स्टेशनों का पुनर्निर्माण कराया जा रहा है। इज्जतनगर स्टेशन का काम पहले ही पूरा हो चुका है। बरेली सिटी और बहेड़ी में भी काम अंतिम चरण में है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इज्जतनगर मंडल के 17 रेलवे स्टेशनों पर जल्द ही यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। अमृत भारत योजना के तहत इन स्टेशनों के कायाकल्प का काम लगभग पूरा हो गया है। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले इसी माह इनके लोकार्पण की तैयारी है।
अमृत भारत योजना के तहत इज्जतनगर के 17 और मुरादाबाद मंडल के 12 स्टेशनों का पुनर्निर्माण कराया जा रहा है। इज्जतनगर स्टेशन का काम पहले ही पूरा हो चुका है। बरेली सिटी और बहेड़ी में भी काम अंतिम चरण में है। अधिकारियों का कहना है कि फरवरी के अंत तक काम पूरा होने के साथ ही स्टेशनों का लोकार्पण किया जाएगा।
10 स्टेशनों पर लिफ्ट, स्वचालित सीढि़यां लगाने का काम शुरू
इज्जतनगर मंडल के 10 स्टेशनों पर स्वचालित सीढि़यां और लिफ्ट लगाने का काम शुरू हो गया है। इसका सबसे ज्यादा फायदा महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांग यात्रियों को होगा। इज्जतनगर स्टेशन पर तीन, बरेली सिटी में दो लिफ्ट लगाई जा रही हैं। इसी तरह इज्जतनगर में तीन और बरेली सिटी में चार स्वचालित सीढि़यां लगाने का काम भी चल रहा है।
ये हुआ खर्च
स्टेशन - लागत
बरेली सिटी - 7.90 करोड़
बहेड़ी - 5.53 करोड़
इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि मंडल के रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। प्लेटफार्मों से लेकर सर्कुलेटिंग एरिया, विश्रामालय, शौचालय, पार्किंग, बुकिंग खिड़की आदि स्थानों को आधुनिक बनाया गया है। लिफ्ट और स्वचालित सीढि़या भी लगाई जा रही हैं। काम अंतिम चरण में है। फरवरी अंत तक लोकार्पण की उम्मीद है।