फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Indian Railways will now run six more special trains via bareilly

Holi Special Trains: नियमित खाली नहीं... 30 होली विशेष भी फुल, रेलवे चलाएगा अब छह और विशेष ट्रेनें

Fri, 22 Mar 2024 02:32 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 22 Mar 2024 02:32 PM IST
सार

होली के त्योहार पर ट्रेनों में भारी भीड़ उमड़ रही है। होली स्पेशल ट्रेनें भी फुल गई हैं। रेलवे की ओर से 20 मार्च से एक अप्रैल तक जिन होली विशेष ट्रेनों का संचालन अलग-अलग तारीखों में किया जा रहा है उनमें भी कंफर्म टिकट नहीं मिल रहे। रेलवे ने बरेली से होते हुए छह और विशेष ट्रेनों का संचालन करेगी। 

 

विज्ञापन
Indian Railways will now run six more special trains via bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली पर नियमित के साथ विशेष ट्रेनों में सीटें फुल होने और प्रमुख तिथियों में होली विशेष ट्रेनों में भी लगातार वेटिंग बढ़ रही है। इसको देखते हुए रेलवे ने बरेली होते हुए छह और होली विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय किया है। बृहस्पतिवार को इन ट्रेनों की समय-सारणी जारी कर दी गई है।

विज्ञापन

 
इससे पहले भी रेलवे बरेली होते हुए पूर्वांचल, बिहार, बंगाल और टनकपुर, लालकुआं से होकर राजस्थान, मध्य प्रदेश तक अलग-अलग तारीखों में 30 होली विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा कर चुका है। होली विशेष इन ट्रेनों में 20 से 25 मार्च तक कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है। 
विज्ञापन


कंफर्म टिकटों के लिए सबसे ज्यादा मारामारी पंजाब, दिल्ली, हरियाणा से यूपी के पूर्वांचल, बिहार की ओर जाने वाली ट्रेनों में है। होली के मद्देनजर इन रूटों की ट्रेनों में पांच अप्रैल तक कंफर्म टिकट नहीं मिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Arvind Kejriwal Arrest: मौलाना तौकीर बोले- एक एक कर सबका नंबर आएगा, सरकार के खिलाफ बोलना अपराध जैसा

रेलवे की ओर से 20 मार्च से एक अप्रैल तक जिन होली विशेष ट्रेनों का संचालन अलग-अलग तारीखों में किया जा रहा है उनमें भी कंफर्म टिकट नहीं मिल रहे। कई रूटों पर यात्रियों को कंफर्म टिकट न मिलने के कारण बसों का रुख करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा समस्या बरेली-दिल्ली और बरेली-लखनऊ के बीच नियमित चलने वाले यात्रियों को हो रही है। 

ये गाड़ियों चलाई जाएंगी
04538 चंडीगड़-कटिहार होली विशेष ट्रेन 23 मार्च को शाम 7:17 बजे चंडीगढ़ से चलने के बाद अंबाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद होते हुए रात 2:17 बजे बरेली आएगी। यहां से शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, होते हुए 24 मार्च को रात 10:03 बजे कटिहार पहुंचेगी। वापसी में 04537 कटिहार-चंडीगढ़ होली विशेष 25 मार्च को कटिहार से सुबह 4 बजे चलने के बाद रात 1:28 बजे बरेली आएगी और 26 अप्रैल को सुबह 9:20 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। 

04540 अंबाला कैंट-कटिहार होली विशेष ट्रेन 21 मार्च को रात 8:20 बजे अंबाला कैंट से चलने के बाद यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद होते हुए रात 2:25 बजे बरेली आएगी। यहां से शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, होते हुए 22 मार्च को रात 11:45 बजे कटिहार पहुंचेगी। वापसी में 04539 कटिहार-आंबला कैंट होली विशेष 23 मार्च को सुबह 4 बजे कटिहार से चलने के बाद रात 1:30 बजे बरेली आएगी और 24 मार्च को सुबह 9 बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी। 

04534 सरहिंद-जयनगर होली विशेष ट्रेन 22 मार्च को दोपहर 1 बजे सरहिंद से चलने के बाद राजपुरा, अंबाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारपुर, मुरादाबाद होते हुए रात 9:15 बजे बरेली आएगी। यहां से लखनऊ, अयोध्या, बस्ती, गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी होते हुए 23 मार्च को शाम 7:45 बजे जयनगर पहुंचेगी। वापसी में 04533 जयनगर-सरहिंद होली विशेष 23 मार्च को राम 11:30 बजे जयनगर से चलने के बाद 24 मार्च को रात 9 बजे बरेली आएगी। अगले दिन तड़के 5:15 बजे सरहिंद पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed