Arvind Kejriwal Arrest: मौलाना तौकीर बोले- एक एक कर सबका नंबर आएगा, सरकार के खिलाफ बोलना अपराध जैसा
दिल्ली के सीएम अरविंद कुमार की गिरफ्तारी पर मौलाना तौकीर रजा ने कहा कि मैंने पहले भी कहा था, एक-एक करके सबका नंबर आएगा। हेमंत सोरेन भी गिरफ्तार नहीं किए जाते, अगर पूरा विपक्ष एकजुट होता। बरेली में पत्रकारों से वार्ता करते हुए मौलना सरकार और मीडिया पर भी जमकर भड़के।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार देश के संसाधनों को लूटने का काम कर रही है। सरकार के खिलाफ बोलना जैसे अपराध बना दिया गया है। झूठे मुकदमे लगा देना। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया।
मौलाना ने कहा कि मैंने पहले भी कहा था, एक-एक कर सबका नंबर आएगा। हेमंत सोरेन भी गिरफ्तार नहीं किए जाते, अगर पूरा विपक्ष एकजुट होता। विपक्ष के लोग सड़क पर आकर गिरफ्तारी देते। बरेली में अपने आवास पर बृहस्पतिवार रात को प्रेसवार्ता के दौरान मौलाना मीडिया पर भी भड़के। कहा कि लोकतंत्र में सबसे अहम स्तंभ पत्रकारिता है, लेकिन आज सरकार से सवाल नहीं करती है, सरकार की नीतियों पर जो सवाल करते हैं, उनसे सवाल पूछे जाते हैं।
बरेली दंगा प्रकरण पर ये कहा
बरेली दंगा प्रकरण पर उन्होंने कहा कि 2010 में मेरी पार्टी से हिंदू समाज के लोग भी जुड़ रहे थे। पार्षद भी बने। इससे परेशान होकर भाजपा ने साजिश रचकर दंगा कराया। मैंने भाईचारे का पैगाम देने के लिए जुलूस-ए-मोहम्मदी रामबरात के एक दिन बाद निकालने को कहा था। वे लोग जुलूस-ए-मोहम्मदी और रातबरात को लेकर दंगा कराना चाहते थे। नाकाम होने पर मुझे पर आरोप लगा दिया। उस दंगे के असल आरोपी आज तक गिरफ्तार नहीं हुए हैं।
तौकीर रजा ने कोर्ट पर टिप्पणी करते हुए स्थानीय नेताओं पर गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि समन की भाषा से यह साफ जाहिर था कि सांप्रदायिक शक्तियां प्रभावी हो गई हैं। कहा कि मैं अपने देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए संघर्ष करता रहूंगा।
सरकार और मीडिया पर भी भड़के मौलाना
मौलाना तौकीर रजा ने सरकार पर भी सवाल उठाए कि वह कार्यपालिका के जरिये देश में बेइमानी और सांप्रदायिकता फैलाने का काम कर रही है। वह लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारिता को भी बर्बाद करने पर तुली है। लोकतंत्र के आखिरी किले न्यायपालिका पर भी दबाव बनाने की कोशिश कर रही है।