फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Registration begins for admission to agriculture courses

Bareilly News: कृषि पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण शुरू

Wed, 27 May 2026 01:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 27 May 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Registration begins for admission to agriculture courses
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.mjpru.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म उपलब्ध हैं। छात्र-छात्राएं बीएससी एग्रीकल्चर और एमएससी एग्रीकल्चर पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


कृषि संकाय की कक्षाएं एक वर्ष पहले शुरू हुई थीं। वर्तमान में प्रथम बैच (2025-26) के यूजी और पीजी के द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं चल रही हैं। डीन उपेंद्र कुमार ने बताया कि एमएससी एग्रीकल्चर में एग्रोनॉमी, हॉर्टिकल्चर, जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग जैसे विषय पढ़ाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सत्र 2026-27 से कीट विज्ञान और पादप रोग विज्ञान में भी पीजी कक्षाएं शुरू होंगी। यहां छात्रों को लर्निंग बाय डूइंग मॉडल पर शिक्षा और प्रैक्टिकल क्रॉप प्रोडक्शन का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कृषि स्नातक और परास्नातकों के लिए सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों में व्यापक अवसर हैं। उर्वरक, कीटनाशक, बीज कंपनियों, फूड प्रोसेसिंग, डेयरी फार्मिंग और हॉर्टिकल्चर जैसे क्षेत्रों में इनकी मांग अधिक है। सरकारी क्षेत्र में रिसर्च, टीचिंग, बैंकों में एग्रीकल्चर ऑफिसर, नाबार्ड, एफसीआई, राज्य कृषि विभागों में अधिकारी के रूप में कार्य करने के अवसर उपलब्ध हैं।




प्रवेश के लिए ये है पात्रता बीएससी एग्रीकल्चर (आठ सेमेस्टर) में प्रवेश के लिए कक्षा 12 में कृषि विज्ञान या भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान के साथ जीव विज्ञान या गणित विषयों से उत्तीर्ण होना आवश्यक है। प्रवेश मेरिट के आधार पर दिया जाएगा। बीएससी एजी के लिए वार्षिक शुल्क 40,000 रुपये है। एमएससी एजी के लिए वार्षिक शुल्क 50,000 रुपये निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed