{"_id":"663ab45dd0deff8caf0295b5","slug":"registrar-of-ruv-affiliated-to-mahatma-gandhi-kashi-vidyapeeth-bareilly-news-c-4-vns1013-396917-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से संबद्ध हुए रुविवि के कुलसचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से संबद्ध हुए रुविवि के कुलसचिव
विज्ञापन
बरेली। शासन स्तर से रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलसचिव को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से संबद्ध किया गया है। विश्वविद्यालय में कुलपति और कुलसचिव के बीच एक माह से टकराव चल रहा था। ऐसे में इस निर्णय को विवाद से जोड़कर भी देखा जा रहा है।
उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी की ओर से मंगलवार को जारी किए गए पत्र के मुताबिक, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी में सुनीता पांडे को कुलसचिव के पद पर तैनात किया गया। वहीं, रुविवि के कुलसचिव अजय कृष्ण यादव को भी काशी विद्यापीठ के परीक्षा नियंत्रक पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
गौरतलब है कि पिछले माह 10 अप्रैैल को शिक्षकों ने प्रोन्नत फाइल को लेकर कुलसचिव अजय कृष्ण यादव को उनके कार्यालय में बंदकर प्रदर्शन किया था। इसके बाद से कुलपति और कुलसचिव के बीच विवाद चल रहा था। विश्वविद्यालय में चर्चा है कि इस विवाद की वजह से ही कुलसचिव को रुविवि से हटाया गया है। फिलहाल उप कुलसचिव सुनीता यादव को कुलसचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
विज्ञापन
अब तक का घटनाक्रम
10 अप्रैल को शिक्षकों ने कुलसचिव का किया घेराव
12 अप्रैल को कुलपति ने कुलसचिव को प्रशासनिक कार्यों से हटाया। उप कुलसचिव को दिया अतिरिक्त प्रभार
16 अप्रैल को कुलपति के आदेश को शासन स्तर से बताया गया नियम विरुद्ध
18 अप्रैल को कुलसचिव ने दोबारा लिया प्रभार
23 अप्रैल कुलपति ने जारी किया पत्र। वहीं, कुलसचिव ने शासन निर्देश के पालन का दिया हवाला
07 मई को शासन स्तर से पत्र जारी कर कुलसचिव को काशी विद्यापीठ से किया गया संबद्ध